Skip to main content

ताजा खबर

PAK vs ENG, 1st Test: जो रूट के दोहरे शतक से पहले बाबर आजम ने मिड-विकेट पर छोड़ा आसान सा कैच, देखें वीडियो

PAK vs ENG 1st Test जो रूट के दोहरे शतक से पहले बाबर आजम ने मिड-विकेट पर छोड़ा आसान सा कैच देखें वीडियो

Joe Root & Babar Azam (Photo Source: X/Twitter)

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच मुल्तान में खेला जा रहा है। खेल के चौथे दिन आज इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने दोहरा शतक जड़ दिया है। यह रूट के टेस्ट करियर का 6वां और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में तीसरा दोहरा शतक है। जो रूट शानदार बल्लेबाजी के चलते खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं, लेकिन पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम भी पीछे नहीं है।

बाबर आजम ने जो रूट के दोहरे शतक से पहले नसीम शाह की गेंद पर एक आसान सा कैच छोड़ दिया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

आसान सा कैच तक नहीं पकड़ पाए बाबर आजम

खेल के चौथे दिन नसीम शाह की शॉर्ट गेंद पर जो रूट सीधे मिड-विकेट की ओर शॉट खेल बैठे, जहां बाबर आजम तैनात थे। बता दें, रूट उस वक्त 192 रन पर थे। बाबर आजम आसानी से कैच को पकड़ सकते थे लेकिन उन्होंने ड्रॉप कर दिया। बाबर की खराब फील्डिंग देख नसीम शाह अपनी हंसी नहीं रोक पाए और सर पकड़ लिया। कैच ड्रॉप होने के बाद अगली ही गेंद पर रूट ने शानदार चौका लगाया था। बाबर आजम की गलती के चलते ही जो रूट ने दोहरा शतक बनाया है।

यहां देखें वीडियो-

आगा सलमान के खिलाफ आउट हुए जो रूट

जो रूट आगा सलमान के खिलाफ LBW आउट हुए और 703 के स्कोर पर इंग्लैंड ने चौथा विकेट गंवाया । रूट ने आगा सलमान द्वारा डाले गए 110वें ओवर के दौरान सिंगल लेकर 305 गेंदों में दोहरा शतक पूरा किया था। उन्होंने 375 गेंदों में 17 चौकों की मदद से 262 रनों की पारी खेली। हैरी ब्रूक और रूट के बीच चौथे विकेट के लिए 454 रनों की साझेदारी हुई। यह पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में किसी भी टीम द्वारा बनाई गई सबसे बड़ी साझेदारी है।

खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड ने 710/4 रन बना लिए हैं और टीम ने 154 रनों की बढ़त बना ली है। हैरी ब्रूक (262*) और जैमी स्मिथ (6*) नाबाद क्रीज पर मौजूद है।

আরো ताजा खबर

बांग्लादेशी क्रिकेटर नईम हसन के साथ उत्पीड़न के आरोप में 3 पुलिस अफसर सस्पेंड!

Nayeem Hasan (image via getty) नईम हसन के कथित उत्पीड़न की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति बनाई गई है, जबकि घटना की व्यापक आलोचना के बाद तीन पुलिस...

SM Trends: 14 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) मुंबई टी20 लीग 2026 में एक मैच के दौरान खिलाड़ियों की तीखी झड़प हो गई है। इसको लेकर एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर...

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में चमक सकते हैं ये 5 युवा सितारे, भारत से भी एक खिलाड़ी शामिल

5 young stars Women’s T20 World Cup 2026(Image credit Twitter – X) आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज इंग्लैंड और वेल्स में हो चुका है। हर विश्व कप की...

‘हार्दिक सिर्फ व्हाइट-बॉल क्रिकेट खेलते हैं’ – आकाश चोपड़ा ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले ODI में नीतीश रेड्डी के स्पेल को सराहा

Aakash Chopra praises Nitish Kumar Reddy’s spell in 1st ODI vs Afghanistan (image via getty) आकाश चोपड़ा ने 13 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के पहले वनडे मैच में...