Skip to main content

ताजा खबर

PAK vs ENG: पाकिस्तान दौरे के लिए इंग्लैंड ने की 17 सदस्यीय टीम की घोषणा, 33 वर्षीय दिग्गज की हुई वापसी

PAK vs ENG: पाकिस्तान दौरे के लिए इंग्लैंड ने की 17 सदस्यीय टीम की घोषणा, 33 वर्षीय दिग्गज की हुई वापसी

England Test Cricket Team (Image Credit- Twitter X)

श्रीलंका के खिलाफ हाल में ही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के खत्म होने के कुछ ही दिन बाद इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने पाकिस्तान दौरे के लिए 17 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। इंग्लैंड के इस दौरे की शुरुआत 7 अक्टूबर, 2024 को होने वाले पहले मैच से होगी।

वहीं 33 वर्षीय अनुभवी स्पिनर जैक लीच (Jack Leach) की इस टीम में वापसी हो गई है, जो काफी समय से इंग्लैंड क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे हैं। बता दें कि लीच ने अपना आखिरी टेस्ट मैच जनवरी में भारत के खिलाफ हैदराबाद में खेला था। इसके बाद वे लगातार टीम से बाहर चल रहे थे, लेकिन अब वह टीम में वापसी करने में सफल रहे हैं।

इसके अलावा इस टीम में ज्यादातर वही खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्हें श्रीलंका के खिलाफ टीम में शामिल किया गया था। हालांकि, अनकैप्ड डरहम के बाॅलिंग ऑलराउंडर Brydon Carse और एसेक्स के विकेटकीपर बल्लेबाज Jordan Cox भी 17 सदस्यीय टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं।

साथ ही इस टीम में 8 ऐसे खिलाड़ी भी शामिल हैं, जो साल 2022 में पाकिस्तान का दौरा करने वाली इंग्लैंड टीम में शामिल थे। उस समय इंग्लैंड ने पाकिस्तान को उसी के घर में क्लीन स्वीप करते हुए टेस्ट सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया था। वहीं अब कुछ ऐसी ही उम्मीद के साथ इंग्लैंड इस बार पाकिस्तान दौरे पर जाएगी।

पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड का फुल स्क्वाॅड

जैक क्रॉली, बेन डकेट, जॉर्डन कॉक्स, ओली पोप, जो रूट, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), ब्रायडन कर्स, जोश हाल, मैथ्यू पॉट्स, गस एटकिंसन, ओली स्टोन, क्रिस वोक्स, रेहान अहमद, जैक लीच और शोएब बशीर।

पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का पूरा शेड्यूल

पहला मैच, 7-11 अक्टूबर- मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम, मुल्तान

दूसरा मैच, 15-19 अक्टूबर- नेशनल स्टेडियम, कराची

तीसरा मैच, 24-28 अक्टूबर- रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी

আরো ताजा खबर

“शिल्पा शेट्टी के लिए वैलेंटाइन गिफ्ट की तरह खरीदी थी राजस्थान रॉयल्स” – राज कुंद्रा का बड़ा खुलासा

Raj Kundra Recalls Buying Rajasthan Royals Stake as a Valentine’s Day Gift for Shilpa Shetty (image via X) बिजनेसमैन राज कुंद्रा ने हाल ही में 2009 में अपनी पत्नी और...

The Hundred 2026: हैमस्ट्रिंग और घुटने की चोट के कारण मुस्तफिजुर रहमान टूर्नामेंट से बाहर

Mustafizur Rahman (image via X) बांग्लादेश के जिम्बाब्वे दौरे के दौरान लगी चोट के कारण मुस्तफिजुर रहमान 2026 हंड्रेड से बाहर हो गए हैं। बर्मिंघम फीनिक्स ने पुष्टि की है...

ZIM vs IND, 1st T20I: भारत ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला किया, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

ZIM vs IND, 1st T20I: India opted to bowl first (image via Fancode) 23 जुलाई 2026 को 3 मैचों की सीरीज के पहले टी20आई में, भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने...

जिम्बाब्वे दौरे से पहले वैभव सूर्यवंशी पर कैफ का बड़ा बयान, कहा ‘अभी वह शायद घबराया हुआ हो’

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ का मानना है कि युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय थोड़ा दबाव और घबराहट महसूस कर रहे...