Skip to main content

ताजा खबर

PAK vs ENG: तीन साल से भी ज्यादा समय से पाकिस्तान ने घर पर नहीं जीता कोई टेस्ट मैच, क्रिकेट बिरादरी में हो रही थू-थू

PAK vs ENG: तीन साल से भी ज्यादा समय से पाकिस्तान ने घर पर नहीं जीता कोई टेस्ट मैच, क्रिकेट बिरादरी में हो रही थू-थू

PAK vs ENG (Photo Source: Getty Images)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम समय बेहद ही बुरे दौर से गुजर रही है। तो वहीं जब बात टेस्ट क्रिकेट की आती है, तो पाकिस्तानी टीम की हालत बहुत ही ज्यादा खस्ता है। हाल में ही इंग्लैंड ने पाकिस्तान को मुल्तान टेस्ट मैच में पारी और 47 रनों से हराया है।

तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में जीत हासिल कर, इंग्लैंड ने मेजबान टीम पर 1-0 की बढ़त बना ली है। दूसरी ओर, इस हार के साथ पाकिस्तान को घर पर किसी टेस्ट मैच में जीत हासिल किए, तीन साल से ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन वह कोई भी मैच नहीं जीत पाई है।

आखिरी बार कब जीता था पाकिस्तान ने मैच

बता दें कि पाकिस्तान 1341 दिनों से घर पर एक भी टेस्ट मैच नहीं जीती है। पाकिस्तान को आखिरी बार घर पर साल 2021 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत मिली है। जब पाकिस्तान ने रावलपिंडी में उस दौरे पर हुए दूसरे टेस्ट मैच में 95 रनों से जीत हासिल की थी। इसके बाद करीब तीन साल से भी ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन वह घर पर कोई भी टेस्ट मैच नहीं जीत पाई है।

मुल्तान टेस्ट मैच में हुई पाकिस्तान की शर्मनाक हार

दूसरी ओर, मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेले गए इस मैच के बारे में आपको जानकारी दें, तो पाकिस्तान ने मुकाबले में टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अब्दुल्लाह शफीक (102), शान मसूद (151) और आगा सलमान (104) की शतकीय पारी के दम पर 556 रन बनाए।

इसके बाद इंग्लैंड ने जो रूट (262) और हैरी ब्रूक (317) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर 7 विकेट के नुकसान पर 823 रनों पर अपनी पहली पारी घोषित की। लेकिन जब पाकिस्तान दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी, तो वह सिर्फ 220 रनों पर ऑलआउट हो गई। मैच में उसे पारी और 47 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: प्लेऑफ से पहले आरसीबी को मिला बड़ा बूस्ट, फिल साल्ट की इस हफ्ते होगी वापसी 

Phil Salt (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों से पहले मौजूदा चैंपियन राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) को बड़ा बूस्ट मिला है। बता दें कि टीम के विस्फोटक...

SM Trends: 20 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दूसरे टेस्ट मैच में 78 रनों से हराकर इतिहास रच दिया है। बता दें इस टेस्ट से पहले ढाका में...

‘मैं पूरी तरह खत्म हो चुका था’ विराट कोहली ने टेस्ट कप्तानी छोड़ने की असली वजह बताई

virat kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने पहली बार खुलकर बताया है कि आखिर उन्होंने टेस्ट कप्तानी छोड़ने का फैसला क्यों...

BAN vs PAK: बांग्लादेश ने 2-0 से किया पाकिस्तान का सूपड़ा साफ, दूसरे टेस्ट में 78 रनों से दी करारी शिकस्त

BAN vs PAK 2026 (image via getty) बांग्लादेश ने सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में इतिहास रचते हुए, दूसरे टेस्ट में 78 रनों की जीत हासिल कर पाकिस्तान के खिलाफ 2-0...