Skip to main content

ताजा खबर

PAK vs ENG: जो रूट ने रचा इतिहास, एलिस्टर कुक के इस रिकॉर्ड को तोड़ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की शानदार लिस्ट में भी जोड़ा अपना नाम

PAK vs ENG: जो रूट ने रचा इतिहास, एलिस्टर कुक के इस रिकॉर्ड को तोड़ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की शानदार लिस्ट में भी जोड़ा अपना नाम

England’s Alastair Cook celebrates his century with Joe Root. (Photo by Nick Potts/PA Images via Getty Images)

इस समय पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मुकाबला मुल्तान के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच के दौरान अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने एक और शानदार उपलब्धि अपने नाम की है। जो रूट वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में पहले बल्लेबाज बने हैं जिन्होंने 5000 रन का आंकड़ा पार किया है।

यही नहीं अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक के इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने के रिकॉर्ड को भी पछाड़ दिया है। जो रूट ने यह उपलब्धि पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट की पहली पारी में 72वां रन बनाने के बाद हासिल की। जो रूट ने अभी तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 59 मुकाबलों में 5045 रन बनाए हैं।

इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन है जिन्होंने 45 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप मैच में 3904 रन बनाए हैं जबकि तीसरे पायदान पर उन्हीं के टीम के साथी स्टीव स्मिथ है जिन्होंने 45 मैच में 3486 रन बनाए हैं।

जो रूट की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक अपने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट करियर में 12473* रन जड़े हैं। इंग्लैंड की ओर से इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर एलिस्टर कुक हैं जिन्होंने 12472 रन बनाए हैं। एलिस्टर कुक ने 2006 से 2018 तक कुल 161 टेस्ट मैच खेले हैं। यही नहीं अगर जो रूट इस टेस्ट मैच में शतक जड़ देते हैं तो यह उनका 35वां टेस्ट शतक होगा।

इंग्लैंड की ओर से टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं जो रूट

जो रूट का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा रन टेस्ट फॉर्मेट में बनाने वाले बल्लेबाज जो रूट बन चुके हैं। इस समय खेले जा रहे पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट मैच में मेजबान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने सभी विकेट खोकर 556 रन बनाए हैं।

मेजबान की ओर से कप्तान शान मसूद ने 151 रनों की पारी खेली थी जबकि अब्दुल्ला शफीक ने 102 रन बनाए थे। सलमान आगा ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 104* रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी। जवाब में इंग्लैंड ने भी अभी तक काफी अच्छी बल्लेबाजी की है और पाकिस्तान के गेंदबाजों के ऊपर दबाव बनाया हुआ है।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...