Skip to main content

ताजा खबर

PAK vs ENG: साजिद खान ने दिलाई अपनी टीम को महत्वपूर्ण सफलता, हैरी ब्रूक सिंगल डिजिट स्कोर पर हुए आउट

PAK vs ENG साजिद खान ने दिलाई अपनी टीम को महत्वपूर्ण सफलता हैरी ब्रूक सिंगल डिजिट स्कोर पर हुए आउट

PAK vs ENG (Pic Source-X)

इस समय पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीसरा और अंतिम टेस्ट रावलपिंडी के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पाकिस्तान की ओर से बेहतरीन स्पिनर साजिद खान ने घातक गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड के हैरी ब्रूक को आउट किया। हैरी ब्रूक तीसरे टेस्ट की पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 5 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए।

बता दें कि, साजिद खान ने अभी तक इस टेस्ट सीरीज में धमाकेदार गेंदबाजी की है। उनकी गेंदबाजी की वजह से ही पाकिस्तान ने मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को करारी शिकस्त दी थी। इस समय खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में भी साजिद खान ने बेहतरीन गेंदबाजी की है और इंग्लैंड के ऊपर दबाव बनाया हुआ है।

इंग्लैंड की पहली पारी का 27वां ओवर लेकर आए साजिद खान की गेंद पर हैरी ब्रूक स्वीप शॉट खेलना चाह रहे थे लेकिन वो काफी आगे आ गए और गेंद उनके विकेट पर जा लगी। हैरी ब्रूक भी अपने इस शॉट से निराश दिखे। हालांकि साजिद खान ने जैसे ही यह विकेट लिया उन्हें काफी खुश देखा गया।

यह रही वीडियो:

काफी खराब स्थिति में है इंग्लैंड टीम

बता दें कि, इंग्लैंड ने इस मैच में शुरुआत काफी अच्छी की थी। बेन डकेट ने 52 रन बनाए जबकि Zak Crawley ने 29 रनों की पारी खेली। हालांकि इन दोनों खिलाड़ियों का विकेट गिरने के बाद इंग्लैंड का मिडिल ऑर्डर अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रहा। जो रूट 5 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए जबकि ओली पोप ने भी सिर्फ तीन रन बनाए। कप्तान बेन स्टोक्स भी बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 12 रन के निजी स्कोर पर वापस पवेलियन लौट गए।

इन दोनों टीमों के बीच खेले गए पहले टेस्ट को इंग्लैंड ने एक पारी और 47 रनों से अपने नाम किया था जबकि दूसरे मैच को पाकिस्तान ने 152 रनों से जीता। तीन मैच की टेस्ट सीरीज इस समय 1-1 की बराबरी पर है। इस समय खेले जा रहे तीसरे टेस्ट को दोनों ही टीमें अपने नाम जरुर करना चाहेगी। फिलहाल पाकिस्तान टीम ने इस मैच में अपनी पकड़ बनाई हुई है।

আরো ताजा खबर

IPL 2026 Auction: कौन हैं प्रशांत वीर? जो बन गया आईपीएल ऑक्शन में सीएसके द्वारा खरीदा गया सबसे महंगा प्लेयर

Prashant Veer (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 ऑक्शन में भारतीय घरेलू क्रिकेट से एक नया सितारा सामने आया, जिसका नाम है प्रशांत वीर। मंगलवार शाम अबू धाबी में...

IPL 2026: कौन हैं कार्तिक शर्मा? CSK के 14.20 करोड़ के अनकैप्ड विकेटकीपर-बल्लेबाज के बारे में जाने सब कुछ

IPL 2026: Kartik Sharma (image via X) चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 से पहले नीलामी में युवा खिलाड़ी कार्तिक शर्मा को 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा। 19 साल के...

आईपीएल ऑक्शन इतिहास में बिकने वाले टाॅप 5 सबसे महंगे खिलाड़ी कौन हैं? जानिए यहां

Rishabh Pant (Image credit Twitter – X) आईपीएल ऑक्शन में हर साल खिलाड़ियों पर जमकर पैसा बरसता है, लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे रहे हैं जिन्होंने रिकॉर्ड तोड़ कीमत हासिल की।...

IPL 2026 Auction: मथीशा पथिराना बने IPL इतिहास के सबसे महंगे श्रीलंकाई खिलाड़ी! KKR ने 18 करोड़ में खरीदा

IPL 2026: Matheesha Pathirana (image via getty) कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 के मिनी-ऑक्शन में श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना को रिकॉर्ड ₹18 करोड़ में खरीदकर एक बड़ा बयान...