Skip to main content

ताजा खबर

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज के वेन्यू को लेकर PCB अध्यक्ष मोहसिन नक़वी ने की बड़ी पुष्टि

Mohsin Naqvi (Photo Source: X/Twitter)

इस समय लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम, कराची के नेशनल स्टेडियम और रावलपिंडी के रावलपिंडी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रिनोवेशन का काम चल रहा है। दरअसल चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पाकिस्तान में ही खेला जाना है। पिछले काफी समय से ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही थी कि पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज या तो श्रीलंका में या फिर UAE में खेली जाएगी लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने इसको लेकर बड़ा बयान दिया है।

मोहसिन नक़वी ने यह बात साफ कर दी है कि इंग्लैंड और पाकिस्तान के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज मुल्तान और रावलपिंडी में होस्ट की जाएगी।

क्रिकेट पाकिस्तान के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने कहा कि, ‘इंग्लैंड के खिलाफ अपने घर में खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज मुल्तान और रावलपिंडी में होगी। हम इंग्लैंड बोर्ड से लगातार बात कर रहे हैं और वो भी इससे सहमत है।’

बीसीसीआई सचिव से हम लगातार बातचीत कर रहे हैं और चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान में ही खेली जाएगी: मोहसिन नकवी

मोहसिन नकवी ने यह भी कह दिया है कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पाकिस्तान में ही आयोजित की जाएगी और वो इसको लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह से लगातार बातचीत कर रहे हैं।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष ने आगे कहा कि, ‘चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान में ही खेली जाएगी और हम भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह के टच में है। हम उनसे बातचीत कर रहे हैं। साथ ही हम बाकी बोर्ड से भी उनकी राय जानना चाह रहे हैं।’

पाकिस्तान टीम की बात की जाए तो उन्हें हाल ही में बांग्लादेश ने दो मैच की टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराया था। पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन इस टेस्ट सीरीज में काफी खराब रहा था और तमाम पूर्व खिलाड़ियों ने उनकी जमकर आलोचना की थी। हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज को टीम अपने नाम जरुर करना चाहेगी। इंग्लैंड की बात की जाए तो वो इस समय श्रीलंका के खिलाफ तीन मैच की टेस्ट सीरीज खेल रही है।

আরো ताजा खबर

सुनील नरेन ने बढ़ाया उस्मान तारिक का हौसला, आलोचनाओं पर दी खास सलाह

Sunil Narine (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर उस्मान तारिक ने खुलासा किया है कि उनकी गेंदबाजी एक्शन को लेकर उठे विवाद के दौरान वेस्टइंडीज के दिग्गज...

2017 में टीम इंडिया का कोच बनने वाले थे वीरेंद्र सहवाग, लेकिन इस वजह से नहीं बन पाए

Virat Kohli Virender Sehwag (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने 2017 में भारतीय टीम का मुख्य कोच बनने के प्रस्ताव को लेकर बड़ा खुलासा...

फील्डिंग कोच टी दिलीप को रोहित शर्मा ने दी भावुक विदाई, बोले ‘आपने टीम के अंदर जादू कर दिया’

Garu Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के पूर्व फील्डिंग कोच टी दिलीप को भावुक अंदाज में विदाई दी...

WTC फाइनल की रेस से बाहर हुई भारत तो इन 3 नए गेंदबाजों को मौका देगा बीसीसीआई: रिपोर्ट्स 

Team India (Image Credit- Twitter X) ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) एक नई योजना पर काम कर रहा है। वह भारत के न्यूजीलैंड दौरे...