Skip to main content

ताजा खबर

PAK vs BAN, Test Series: बांग्लादेश के खिलाफ बल्ले से आग उगलेंगे बाबर आजम, नेट्स में बहा रहे हैं खूब पसीना

PAK vs BAN, Test Series: बांग्लादेश के खिलाफ बल्ले से आग उगलेंगे बाबर आजम, नेट्स में बहा रहे हैं खूब पसीना

Babar Azam (Photo Source: X/Twitter)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम बांग्लादेश के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए तैयारियों में जुट चुकी है। पूर्व टेस्ट कप्तान बाबर आजम नेट्स में जमकर बल्लेबाजी और फील्डिंग का अभ्यास कर रहे हैं। बता दें, टी20 वर्ल्ड कप 2024 में बाबर एक कप्तान और खिलाड़ी के तौर पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे।

टीम भारत और अमेरिका के खिलाफ मैच हारकर ग्रुप स्टेज राउंड के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। वहीं, बाबर आजम ने 4 मैचों में 101.66 के स्ट्राइक रेट से मात्र 122 रन बनाए थे।

बाबर आजम ने सोशल मीडिया पर शेयर की प्रैक्टिस सेशन की तस्वीर-

बाबर आजम ने सोशल मीडिया पर प्रैक्टिस सेशन की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “Strength Through Discipline”

बाबर आजम ने पाकिस्तान के लिए अब तक 52 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 45.86 के औसत और 9 शतकों की मदद से 94 पारियों में 3898 रन बनाए हैं। बाबर मौजूदा टेस्ट रैकिंग में 768 रेटिंग के साथ तीसरे स्थान पर है।

बाबर तोड़ सकते हैं रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड-

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में बाबर आजम अगर 112 रन बनाने में सफल रहे तो वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 4000 रन बनाने के मामले में रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ सकते हैं। पोंटिंग ने टेस्ट करियर में 4000 रन 61 टेस्ट और 96 पारी में पूरे किए थे। बाबर ने अब तक अपने टेस्ट करियर में 52 टेस्ट और 94 टेस्ट पारियां खेली है, यानी कि उनके पास ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग से आगे निकलने का बड़ा मौका है।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 4000 हजार रन दिग्गज बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन ने बनाए थे। ब्रैडमैन ने 31 टेस्ट और मात्र 48 पारी में यह कमाल किया था। वहीं, भारत के विराट कोहली ने 52 टेस्ट और 89 पारी में टेस्ट में 4000 रन पूरे किए थे।

शान मसूद संभालेंगे पाकिस्तान की कमान

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शान मसूद पाकिस्तान की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। वहीं, बोर्ड ने शाहीन अफरीदी की जगह सउद शकील को उपकप्तान नियुक्त किया है।

पाकिस्तान का स्क्वॉड- शान मसूद (कप्तान), सऊद शकील (उप-कप्तान), आमेर जमाल (फिटनेस के आधार पर), अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, बाबर आजम, कामरान गुलाम, खुर्रम शहजाद, मीर हमजा, मोहम्मद अली, मोहम्मद हुरैरा, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), नसीम शाह, सईम अयूब, सलमान अली आगा, सरफराज अहमद (विकेटकीपर) और शाहीन शाह अफरीदी

আরো ताजा खबर

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...

भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने दिया इस्तीफा, KKR में लौटने के लिए तैयार

Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच रयान टेन डोशेट एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)...

पिता ने छिपाया कैंसर, ताकि बेटा खेल सके क्रिकेट: जानिए भारतीय टीम में चुने गए सारांश जैन के संघर्ष की भावुक कहानी

Saransh Jain(Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष, मेहनत और परिवार के अटूट समर्थन का परिणाम है।...

28 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ईटीपीएल का उद्घाटन संस्करण 26 अगस्त से शुरू होगा यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) का पहला सीजन 26 अगस्त को शुरू होने...