Skip to main content

ताजा खबर

‘बाबर को कई साल लगेंगे’ अरशद नदीम और बाबर आजम की तुलना करते हुए बासित अली

Babar Azam (Photo Source: X/Twitter)

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली (Basit Ali) ने हाल में ही पाकिस्तान के लिए भाला फेंक प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वाले अरशद नदीम और बाबर आजम की तुलना करते हुए बड़ा बयान दिया है। अली का कहना है कि जो शौहरत अरशद ने हासिल की है, वो बाबर को हासिल करने में कई साल लग सकते हैं।

गौरतलब है कि पेरिस ओलंपिक 2024 में अरशद ने रिकाॅर्ड 92.97 मीटर दूर भाला फेंक गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। तो वहीं भारत के नीरज चोपड़ा को 89.45 मीटर की दूरी के साथ सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। अरशद पाकिस्तान के लिए 28 साल बाद ओलंपिक में कोई भी अवाॅर्ड और ट्रैक एंड फील्ड में मेडल हासिल करने वाले पहले एथलीट बने हैं।

बासित अली ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही अरशद नदीम और बाबर आजम की तुलना करते हुए बासित अली ने क्रिकेट पाकिस्तान को दिए एक इंटरव्यू में कहा- क्रिकेट एक अलग खेल है, लेकिन अरशद नदीम ने इस देश के लिए जो काम करके शौहरत हासिल की है, उसे उसमें बाबर आजम को कई साल लग जाएंगे, क्योंकि बाबर टीम गेम खेलते हैं। वह कोई व्यक्तिगत खेल नहीं खेलता, अरशद व्यक्तिगत रूप से खेलते हैं। उन्होंने अकेले गोल्ड मेडल जीता है।

बासित ने आगे कहा- अगर पाकिस्तान क्रिकेट टीम 2028 में लास एंजलिस ओलंपिक में जाती है और वहां गोल्ड मेडल जीतती है, तो हम तुलना कर सकते हैं। लेकिन इस समय बाबर की तुलना अरशद नदीम से नहीं की जा सकती। अरशद इस समय पाकिस्तान के हीरो हैं।

बाबर आजम के क्रिकेट करियर पर एक नजर

गौरतलब है कि अपने तेज गेंदबाजों के लिए मशहूर रही पाकिस्तान क्रिकेट टीम में बाबर आजम के आने के बाद, बल्लेबाजी की परिभाषा ही बदल गई है। बाबर की तुलना अक्सर दुनिया के कुछ बेहतरीन बल्लेबाजों से होती रहती है।

पाकिस्तान के लिए बाबर के प्रदर्शन के बारे में आपको जानकारी दें, तो 29 वर्षीय खिलाड़ी अभी तक पाकिस्तान के लिए 52 टेस्ट, 117 वनडे और 123 टी20 मैच खेल चुका है, जिसमें उन्होंने 3898 टेस्ट, 5729 वनडे और 4145 टी20 रन बनाए हैं।

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...