Skip to main content

ताजा खबर

PAK vs BAN: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश दूसरा टेस्ट कराची से रावलपिंडी हुआ ट्रांसफर, पढ़ें क्यों हुआ ऐसा? 

PAK vs BAN: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश दूसरा टेस्ट कराची से रावलपिंडी हुआ ट्रांसफर, पढ़ें क्यों हुआ ऐसा? 

Karachi Stadium (Image Credit- Twitter X)

बांग्लादेश क्रिकेट टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान पहुंच चुकी है। तो वहीं दोनों टीमों के बीच 21 अगस्त से पहला मैच रावलपिंडी स्थित, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा टेस्ट मैच जो 30 अगस्त से कराची के नेशनल स्टेडियम में प्रस्तावित था, उसका वेन्यू अब बदल दिया गया है।

बता दें कि कराची में होने वाला यह मैच अब रावलपिंडी में ही दोबारा शेड्यूल कर दिया गया है। साथी ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने कहा है कि स्टेडियम में हो रहे कार्य के चलते यह फैसला लिया गया है, और फैंस को बुक की गई टिकट का रिफंड बहुत ही जल्द दिया जाएगा।

पीसीबी ने अपने एक आधिकारिक बयान में कहा- इसके अतिरिक्त, निर्माण कार्य से निकलने वाली धूल खिलाड़ियों, अधिकारियों, प्रसारकों और मीडिया के स्वास्थ्य और कल्याण को भी प्रभावित कर सकती है। इस वजह से यह फैसला लिया गया है।

चैंपियंस ट्राॅफी 2025 के प्रीमियर वेन्यू में से एक है कराची

गौरतलब है कि इस बार चैंपियंस ट्राॅफी के मेजबानी अधिकार पाकिस्तान के पास हैं। तो वहीं इस ग्लोबल मल्टीनेशन इवेंट के आयोजन के लिए कराची का नेशनल स्टेडियम एक महत्वपूर्ण स्टेडियम है। क्योंकि कराची पूरे टूर्नामेंट के दौरान इस्तेमाल होने वाले तीन स्टेडियम में से एक है।

चैंपियंस ट्राॅफी के चलते स्टेडियम में विकास कार्य किया जा रहा है, जिसके कि यहां पर खेलने वाले क्रिकेट टीमों के अलावा फैंस का अनुभव बेहतर हो सके। तो वहीं इसी वजह से कराची में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच होने वाले दूसरा टेस्ट मैच यहां से शिफ्ट कर दिया गया है।

हालांकि, स्टेडियम में एक बार विकास कार्य होने से पहले यहां पर पाकिस्तान व्हाइट बाॅल क्रिकेट के कुछ मैच इंग्लैंड क्रिकेट टीम के साथ खेलते हुई नजर आ सकती है। गौरतलब है कि चैंपियंस ट्राॅफी से पहले इंग्लैंड लिमिटेड ओवर सीरीज के लिए पाकिस्तान दौरे पर होगी।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: RCB vs DC मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI के बारे में यहां

IPL 2026 M. Chinnaswamy Stadium (Image credit Twitter – X) राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 26वां मैच होने जा रहा है। बता दें...

IPL 2026: हेड टू हेड रिकाॅर्ड में कौन है आगे आरसीबी या दिल्ली कैपिटल्स? यहां जानें 

RCB vs DC (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल 2026 के 26वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से 18 अप्रैल को बेंगलुरु के एम...

आईपीएल में अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, पंजाब किंग्स के लिए अभी तक कोई नहीं कर पाया है ऐसा 

Arshdeep Singh (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल 2026 का 24वां मैच पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच, वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। बता दें...

17 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: पंजाब किंग्स ने एक आसान मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया जारी आईपीएल 2026 के 24वें मुकाबले...