Skip to main content

ताजा खबर

PAK vs AUS: पाकिस्तान ने दूसरे टी20 में ऑस्ट्रेलिया को 90 रनों से धोया, सीरीज में बनाई अजेय बढ़त 

PAK vs AUS: पाकिस्तान ने दूसरे टी20 में ऑस्ट्रेलिया को 90 रनों से धोया, सीरीज में बनाई अजेय बढ़त 

IND vs PAK (Image Credit- Twitter X)

पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को एकतरफा अंदाज में दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में 90 रनों से हरा दिया है। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने तीन मैचों की टी20आई सीरीज में भी 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।

दोनों टीमों के बीच जारी टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज 31 जनवरी को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में बल्लेबाजी के बाद स्पिन गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन के चलते पाकिस्तान ने जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 199 रनों का बड़ा स्कोर ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए रखा, जिसका पीछा करते हुए कंगारू टीम महज 108 रनों पर सिमट गई।

मुकाबले में पाक स्पिनरों का जलवा

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो पाकिस्तान ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पूरी टीम ने 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर कुल 198 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए कप्तान सलमान अली आघा ने 40 गेंदों में 8 चौके व 4 छक्कों की मदद से 76 रनों की कप्तानी पारी खेली।

इसके अलावा उस्मान खान ने 36 गेंदों में 53 और सैम अयूब ने 11 गेंदों में 23 रनों का योगदान दिया। अंत में हरफनमौला शादाब खान 28* रन बनाकर नाबाद रहे और टीम को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से गेंदबाजी में जेवियर बार्टलेट, मैथ्यू कुहनेमैन, कूपर कैनाॅली, सीन एबाॅट और एडम जम्पा के हाथ 1-1 सफलता लगी।

इसके बाद, जब ऑस्ट्रेलिया पाकिस्तान से मिले 199 रनों के मजबूत स्कोर का पीछा करने उतरी, तो वह पाकिस्तान की बेहतरीन स्पिन गेंदबाजी के सामने 15.4 ओवरों में सिर्फ 108 रनों पर सिमट गई। पाकिस्तान के लिए अबरार अहमद और शादाब खान ने 3-3 विकेट हासिल किए।

इसके अलावा उस्मान तारीक को 2 और सैम अयूब व मोहम्मद नवाज के हाथ 1-1 सफलता लगी। मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के लिए कैमरन ग्रीन ने 20 गेंदों में 35 रनों की पारी खेली, तो मैथ्यू शाॅर्ट ने 27 रन बनाए। इसके अलावा और कोई खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाया।

আরো ताजा खबर

IND vs AFG 2026: बारिश करेगी टेस्ट मैच का मजा किरकिरा? जाने कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

IND vs AFG 2026: weather report (image via X) भारत और अफगानिस्तान 6 जून से नई चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में एक ऐतिहासिक एकमात्र टेस्ट में...

IND vs AFG 2026: भारत बनाम अफगानिस्तान एकमात्र टेस्ट मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IND vs AFG 2026: Only Test match preview (image via X) आईपीएल खत्म हो चुका है और अब टेस्ट क्रिकेट का समय है। भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम, अफगानिस्तान की टेस्ट...

IND vs AFG: सुदर्शन या पडिक्कल, एकमात्र टेस्ट मैच में कौन करेगा नंबर 3 पर बल्लेबाजी? हेड कोच गंभीर ने बताया खिलाड़ी का नाम 

>Sai Sudharsan and Devdutt Padikkal (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर है। इस दौरे पर अफगानिस्तान टीम एकमात्र टेस्ट मैच और तीन मैचों की...

भारतीय टी20 कप्तानी में कौन करेगा सूर्यकुमार यादव को रिप्लेस? पूर्व विकेटकीपर ने अय्यर नहीं बल्कि सुझाया ये नाम

Suryakumar Yadav (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट जगत में इन दिनों टी20 कप्तानी के बदलावों को लेकर काफी चर्चा देखने को मिल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो...