Skip to main content

ताजा खबर

OTD 2023: आज के ही दिन रोहित शर्मा वनडे में दूसरे सबसे तेज 10 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बने थे 

Rohit Sharma (Photo Source: Getty Images)

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और वर्ल्ड क्रिकेट में हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने आज के ही दिन इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कराया था। गौरतलब है कि रोहित 12 सितंबर, 2023 को वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 10 हजार रन बनाने वाले दूसरे क्रिकेटर बने थे।

रोहित ने यह का कारनामा पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ किया था। रोहित को वनडे क्रिकेट में 10 हजार रनों का आंकड़ा छूने में 241 पारियां लगी, जो सचिन के इस आंकड़े तक पहुंचने लगी पारियों से कुल 18 कम है।

गौरतलब है कि सचिन ने वनडे में 10 हजार का आंकड़ा छूने में 259 पारियां ली थी, तो वहीं पहले नंबर पर पूर्व भारतीय कप्तान और रन मशीन विराट कोहली 205 पारियों के साथ मौजूद हैं। सचिन के अलावा 263 पारियों के साथ सौरव गांगुली चौथे और 273 पारियों के साथ एमएस धोनी पांचवें नंबर पर मौजूद हैं।

देरी से शुरू हुआ था रोहित का वनडे करियर

गौरतलब है कि लगभग एक दशक पहले रोहित ने अपने वनडे करियर की धीमी शुरुआत की थी, जब वह 80 मैच खेलने के बाद भी 2 हजार वनडे रन तक नहीं पहुंच पाए थे। हालांकि, जब उन्हें साल 2013 में सलामी बल्लेबाज के रूप में प्रमोट किया गया, तो उनका क्रिकेट करियर पूरी तरह से ही बदल गया।

सलामी बल्लेबाज के तौर पर अपने पहले चार वर्षों में, रोहित ने 66 पारियों में 3153 रन बनाए, जिसमें उनके बल्ले से 8 शतक निकले। इसके बाद रोहित ने अगले चार वर्षों में खेली गई 70 पारियों में 19 शतक ठोके। इसके अलावा रोहित ने वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगाए हैं, जिससे साबित होता है कि वह दुनिया के कितने खतरनाक बल्लेबाज हैं।

तो वहीं अब रोहित 19 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे। देखने लायक बात होगी कि इस सीरीज में रोहित का बल्ला कैसा प्रदर्शन करने वाला है?

আরো ताजा खबर

IPL 2026: आईपीएल में केकेआर का खुला हार का पंजा, सीएसके ने चेपाॅक में 32 रनों से हराया 

CSK vs KKR (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 का 22वां चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले...

‘अगर मैं जूते खरीदता, तो खाता क्या’ बड़ी दिल पिघलाने वाली है ‘गोपालगंज के रबाडा’ साकिब हुसैन की कहानी

IPL 2026: Sakib Hussain (image via X) बिहार के गोपालगंज में एक छोटे से टेनिस-बॉल क्रिकेट मैदान से लेकर सनराइजर्स हैदराबाद के साथ आईपीएल 2026 के मंच तक साकिब हुसैन...

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर खतरा, खराब फॉर्म के बीच टीम इंडिया में बदलाव के संकेत

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 जिताने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव इस समय अपने करियर के मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। हाल...

CSK vs KKR, Top 10 Memes: चेन्नई बनाम कोलकाता मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, CSK vs KKR: Top 10 memes (image via X) चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आईपीएल 2026 मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 32 रनों से हरा दिया। यह...