Skip to main content

ताजा खबर

OTD 2019: आज के ही दिन भारत ने विराट की कप्तानी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में सबसे बड़ी जीत हासिल की थी

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

टीम इंडिया ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कराते हुए, आज के ही दिन साल 2019 में अपने टेस्ट क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी जीत साउथ अफ्रीका के खिलाफ हासिल की थी। गौरतलब है कि साउथ अफ्रीका के उस दौरे का दूसरा मैच MCA स्टेडियम, पुणे (10-14 अक्टूबर) में खेला जा रहा है। इस मैच में भारत ने मेहमान टीम को पारी और 137 रनों के अंतर से हराया था।

मैच की बात करें तो भारत ने टाॅस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ओपनिंग करते हुए रोहित 14 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए, लेकिन मयंक अग्रवाल ने 108 रनों की शानदार पारी खेली, तो चेतेश्वर पुजारा ने 58 रनों का योगदान दिया।

तो वहीं टाॅप ऑर्डर की शानदार शुरुआत के बाद कप्तान विराट कोहली ने भारत की जीत के ताबूत में कील ठोकते हुए, अपने टेस्ट क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी पारी खेली थी। मैच में कोहली ने विराट अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 236 गेंदों में 254* रनों की शानदार पारी खेली। इसके बाद अजिंक्य रहाणे के 59 और रविंद्र जडेजा के 91 रनों की पारी के दम पर, भारत ने पहली पारी को 5 विकेट के नुकसान पर 601 रनों पर घोषित किया।

भारतीय गेंदबाजी के सामने ढह गई थी अफ्रीकी बल्लेबाजी

इसके बाद जब साउथ अफ्रीका पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी, तो दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर सलामी बल्लेबाज एडेन मार्करम बिना खाता खोले उमेश यादव के खिलाफ LBW आउट हो गए। तो डीन एल्गर भी सिर्फ 6 रन बना पाए। हालांकि, कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 64 और केशव महाराज ने 72 रनों की पारी खेली। साउथ अफ्रीका की पहली पारी 105.4 ओवरों में 275 रनों पर सिमट गई।

इसके बाद, भारत ने साउथ अफ्रीका को फाॅलो ऑन के लिए कहा। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका दूसरी पारी में भारत की शानदार गेंदबाजी के सामने सिर्फ 189 रनों पर ऑलआउट हो गई, और मैच में उसे पारी व 137 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

আরো ताजा खबर

‘उनका नेट्स में सामना करना सबसे मुश्किल था’ मोहम्मद शमी को लेकर अजिंक्य रहाणे ने दिया बड़ा बयान

Mohammed Shami and Ajinkya Rahane (Image Credit- Twitter X) अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 6 नवंबर को अपने 13 साल लंबे क्रिकेट करियर का विराम देने...

8 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद...

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...