Skip to main content

ताजा खबर

OTD: आज ही के दिन सचिन तेंदुलकर 2009 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 30,000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने थे

Sachin Tendulkar. (Photo by Popperfoto via Getty Images/Getty Images)

15 साल पहले आज ही के दिन यानी 30 नवंबर 2009 को टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक अविश्वसनीय उपलब्धि अपने नाम की थी। सचिन तेंदुलकर पहले क्रिकेटर बने थे जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 30,000 रन पूरे किए थे। उन्होंने यह उपलब्धि अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में इंडिया बनाम श्रीलंका टेस्ट मैच के दौरान हासिल की थी।

इन दोनों टीमों के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में सचिन तेंदुलकर ने यह कीर्तिमान अपने नाम किया था और ऐसा करने वाले वो पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बने थे।

बता दें कि, टीम इंडिया ने इस मैच में पहली पारी में 426 रन बनाए थे। मेजबान की ओर से राहुल द्रविड़ ने 177 रनों की पारी खेली थी जबकि महेंद्र सिंह धोनी ने 110 रनों का योगदान दिया था। जवाब में श्रीलंका ने अपनी पहली पारी को 7 विकेट पर 760 रन पर घोषित कर दिया। श्रीलंका की ओर से महेला जयवर्धने ने 275 रन जड़े थे।

इसी पारी में सचिन तेंदुलकर ने अपना 43वां टेस्ट शतक बनाया था

इस उपलब्धि के समय सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट क्रिकेट में 1277 बनाए थे जबकि वनडे में उनके 17,178 रन थे। एकमात्र अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच में उन्होंने 10 रन बनाए थे। सबसे खास बात यह थी कि इसी पारी के दौरान सचिन तेंदुलकर ने अपना 43वां टेस्ट शतक जड़ा था जिसकी वजह से टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच खेला गया यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

सचिन तेंदुलकर ने 1989 में 16 साल की उम्र में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था और उन्होंने 2013 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया। सचिन तेंदुलकर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 34,357 रन बनाए हैं। वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी है। उनकी इस उपलब्धि के आसपास भी अभी तक कोई भी खिलाड़ी नहीं पहुंच पाया है। सचिन तेंदुलकर को गॉड ऑफ क्रिकेट के नाम से भी जाना जाता है और कई लोग उन्हें अपना आदर्श मानते हैं।

আরো ताजा खबर

11 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ENG W vs IND W, Lord’s Test: स्मृति मंधाना की 83 रनों की पारी की बदौलत भारत ने पहले दिन 285 रन...

ENG W vs IND W: एकमात्र टेस्ट मैच में 285 रनों पर सिमटी भारत की पहली पारी, स्मृति ने बनाए शानदार 83 रन 

Smriti Mandhana (Image Credit- Twitter X) आज 10 जुलाई, शुक्रवार से ऐतिहासिक लाॅर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड और भारतीय महिला टीम के बीच एकमात्र टेस्ट मैच की शुरुआत हुई। यह...

ENG vs IND 2026: इंग्लैंड सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों की टीम इंडिया से हो सकती है छुट्टी

3 players India England T20I series (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भारत का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। सीरीज हारने के बाद टीम...

क्या सच में इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए तैयार थे वैभव सूर्यवंशी?

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप, मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन और एमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन जीतने वाले, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को...