Skip to main content

ताजा खबर

OTD: आज ही के दिन कंगारुओं ने भारत को दिया था कभी न भरने वाला जख्म, 19 नवंबर को टूटा था करोड़ों फैंस का दिल

Team India Ritika Sajdeh (Photo Source: X/Twitter)

19 नवंबर यह वो तारीख है जिसे भारतीय फैंस चाह कर भी कभी नहीं भूल पाएंगे। आज का दिन वो दिन है, जिसे भारत भूले नहीं भूलता है। दरअसल, 19 नवंबर 2023 को वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था। भारतीय टीम को वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मैच में हार मिली थी। फाइनल से पहले इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहा था।

भारतीय टीम सेमीफाइनल तक इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी थी, लेकिन फाइनल में करारी हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में 19 नवंबर को भारतीय क्रिकेट टीम के कैलेंडर में एक मनहूस तारीख के तौर पर देखा जाता है। यह वो तारीख है जिसे भारतीय क्रिकेट फैंस अपने कैलेंडर से हटाना चाहेंगे।

आज ही के दिन ODI वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में हारा था भारत

ODI वर्ल्ड कप में मिली उस हार को आज एक साल से अधिक का समय बीत चुका है। यूं तो भारतीय टीम कई वर्ल्ड कप मुकाबले, फाइनल हार चुकी है, लेकिन वनडे वर्ल्ड कप 2023 की हार कभी ना भूल पाने वाली हार है। जब टीम इंडिया दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप 2023 फाइनल खेलने उतरी तो पहले 10 ओवर तक सब कुछ ठीक चला था।

हालांकि, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ा तो ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत पर दबाव बनाती गई और मैच को अपने नाम कर लिया। उस वर्ल्ड कप में विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 765 रन बनाए और बतौर ओपनर रोहित शर्मा ने 597 रन बनाए। मोहम्मद शमी ने 7 मैचों में 24 विकेट निकाले। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट विराट कोहली रहे। हालांकि कोई भी फैंस इन सभी आंकड़ों को याद नहीं रखते हैं।

फैंस को याद है बस एक चीज कि कैसे ट्रेविस हेड ने शतक लगाकर भारत के हाथ से वर्ल्ड कप छीना था। 2011 के बाद घर पर भारत के पास वर्ल्ड कप जीतने का मौका था, लेकिन ये मौका ऑस्ट्रेलिया ने भारत से छीन लिया। उस दिन हर एक भारतीय क्रिकेट फैन की आंखों में आंसू थे। रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी हर किसी की आंखें नम थी क्योंकि वे जानते थे कि अपने फैंस के सामने जीतने की खुशी क्या होती।

আরো ताजा खबर

ENG vs IND” विल जैक्स ने की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ, बोले- पूरी टीम का सबसे बड़ा आकर्षण हैं

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स ने भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है। जैक्स वही गेंदबाज हैं जिन्होंने वैभव को...

IND W vs ENG W: मंधाना की जुझारू पारी की मुरीद हुईं दीप्ति शर्मा, लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन के बाद बांधे तारीफों के पुल

Deepti Sharma’s big praise for Smriti Mandhana after Lord’s Test (image via getty) लॉर्ड्स में भारतीय महिला क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक दिन पर, ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने दबाव में...

UK में चोरी-छिपे खींची गई विराट कोहली की तस्वीरें, RCB टीममेट जॉर्डन कॉक्स ने बयां किया पूरा वाकया

Jordan Cox Slams Privacy Intrusion After Secret Photos of London Meeting with Virat Kohli Surface (image via X) इंग्लैंड के खिलाफ भारत की आने वाली वनडे इंटरनेशनल सीरीज से पहले,...

ऐतिहासिक! पहली बार नेपाल दौरे पर जाएगी भारतीय टीम, दिसंबर में खेलेगी तीन मैचों की टी20 सीरीज

India A men’s cricket team (Image credit Twitter – X) भारतीय पुरुष इंडिया ए क्रिकेट टीम इस साल दिसंबर में नेपाल का दौरा करेगी, जहां वह मेजबान टीम के खिलाफ...