Skip to main content

ताजा खबर

On This Day In 2021: आज ही के दिन केएल राहुल ने Lord’s में जड़ा था Iconic शतक, फैंस अब तक करते हैं याद

On This Day In 2021 आज ही के दिन केएल राहुल ने Lords में जड़ा था Iconic शतक फैंस अब तक करते हैं याद

KL Rahul (Photo Source: X/Twitter)

भारतीय खिलाड़ी केएल राहुल हाल ही में श्रीलंका दौरे के वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आए। पहले दो मैचों में राहुल का प्रदर्शन कुछ खास नहीं था, जिसके चलते मैनेजमेंट ने तीसरे वनडे में उन्हें ड्रॉप कर ऋषभ पंत को प्लेइंग 11 में शामिल किया था। टीम इंडिया अब सीधा 19 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलती हुई नजर आएगी।

इस बीच क्रिकेट जगत आज ही के दिन 12 अगस्त को साल 2021 में लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में इंग्लैंड के खिलाफ केएल राहुल द्वारा खेली गई शानदार शतकीय पारी को याद कर रहा है। राहुल की यह पारी टेस्ट में इंग्लैंड की धरती पर किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा खेली गई सबसे बेहतरीन पारियों में से एक मानी जाती है।

केएल राहुल ने लॉर्ड्स स्टेडियम के ऑनर बोर्ड पर दर्ज कराया है अपना नाम

इंग्लैंड और भारत के बीच साल 2021 में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 12-16 अगस्त तक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया था। इस मैच की पहली पारी में केएल राहुल और रोहित शर्मा की ओपनिंग जोड़ी ने टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलाई, दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 126 रनों की साझेदारी हुई थी।

केएल राहुल ने 250 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौके और एक छक्के की मदद से 129 रनों की पारी खेली। इस शानदार शतकीय पारी के दम पर ही भारत ने पहली पारी में 364 रन बोर्ड पर लगाए थे। बता दें, केएल राहुल ने शतक जड़कर लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम के ऑनर बोर्ड पर अपना नाम दर्ज कराया।

राहुल ने प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी जीता

लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में मेजबान इंग्लैंड ने भी शानदार खेल दिखाया, जो रूट की 180 रन की पारी के बल पर टीम ने 391 रन बनाए थे। भारत ने फिर दूसरी पारी 298 रन पर घोषित की थी, अजिंक्य रहाणे ने सर्वाधिक 61 रन की पारी खेली। वहीं, मोहम्मद शमी ने नाबाद 56 रन बनाए थे।

इंग्लैंड की टीम 272 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 120 रनों पर ऑलआउट हो गई और भारत ने लॉर्ड्स में 151 रनों की ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। मोहम्मद सिराज ने 4 विकेट और जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट झटके थे। इस जीत में सबसे बड़ा योगदान देकर केएल राहुल ने प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता था।

আরো ताजा खबर

ICC ने किया 2027 ODI वर्ल्ड कप के वेन्यू का खुलासा, तीन देशों की इन जगहों पर खेला जाएगा टूर्नामेंट

2027 ODI World Cup (Image credit Twitter – X) आईसीसी ने 2027 पुरुष वनडे वर्ल्ड कप के मेजबान शहरों और टूर्नामेंट की नई ब्रांड लोगो का आधिकारिक ऐलान कर दिया...

अल्जारी जोसेफ ने वेस्टइंडीज हेड कोच डैरेन सैमी के बयान का दिया करारा जवाब, कहा ‘मैं उनका नहीं, टीम का प्रतिनिधित्व करता हूं’

Daren Sammy Alzarri Joseph (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने पाकिस्तान के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज से बाहर रहने को लेकर, मुख्य कोच डैरेन...

31 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘मैंने उनके बारे में अच्छा सुना है’ टीम के नए कोच स्टीफन फ्लेमिंग को लेकर किस इंग्लिश प्लेयर ने दिया ऐसा बयान?...

SM Trends: 31 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आईसीसी ने हाल में ही अगले साल होने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 के दौरान होने वाले मैचों के लिए वेन्यू की घोषणा कर...