Skip to main content

ताजा खबर

ODI सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद, विराट कोहली ने सिम्हाचलम मंदिर में किए दर्शन, देखें वीडियो

ODI सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद, विराट कोहली ने सिम्हाचलम मंदिर में किए दर्शन, देखें वीडियो

Virat Kohli (Image credit Twitter – X)

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने के बाद रविवार सुबह विशाखापत्तनम में स्थित सिम्हाचलम वराह लक्ष्मी नरसिंह मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की।

तीसरा वनडे विशाखापत्तनम में खेला गया था, जिसमें भारत ने जीत दर्ज करते हुए सीरीज 2-1 से अपने नाम की, और इसी के अगले दिन विराट मंदिर में दर्शन करते दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

देखें विराट कोहली का यह वीडियो

कोहली ने तीन मैचों की इस सीरीज में कुल 302 रन बनाए, जिसमें दो शतक और एक नाबाद अर्धशतक शामिल रहा। उनके शानदार प्रदर्शन के कारण उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। उनका औसत 151.00 रहा, जो किसी भी बल्लेबाज के लिए बेहद प्रभावशाली आंकड़ा है।

धार्मिक स्थलों पर जाने की आदत

विराट कोहली अक्सर समय मिलने पर धार्मिक स्थलों पर जाते रहते हैं। ऐसा माना जाता है कि शादी के बाद से वह आध्यात्मिक रूप से काफी जुड़े हुए हैं। वह और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा पहले भी कई मंदिरों, आश्रमों और धार्मिक स्थलों पर जाते रहे हैं, लेकिन इस बार विराट को अकेले देखा गया। फैंस उनके इस धार्मिक और विनम्र स्वभाव की खूब तारीफ कर रहे हैं।

पोस्ट-मैच प्रस्तुति में क्या बोले विराट

सीरीज जीत के बाद विराट ने कहा – इस सीरीज में जिस तरह मैंने बल्लेबाजी की, वह मेरे लिए काफी संतोषजनक है। मैं मानसिक रूप से बहुत फ्री महसूस कर रहा हूँ और पूरा गेम अच्छी तरह क्लिक कर रहा है। मेरा लक्ष्य हमेशा टीम के लिए योगदान देने और परिस्थिति के अनुसार खेलने का रहा है।

तो वहीं, अब भारत का अगला मुकाबला जनवरी 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा। यह दौरा तीन वनडे और पांच टी20 मैचों का होगा। लेकिन जानकारी के अनुसार, विराट केवल वनडे मैचों में ही खेलेंगे, जो वडोदरा, राजकोट और इंदौर में आयोजित होंगे, क्योंकि अभी वह सिर्फ ODI फॉर्मेट में सक्रिय हैं। टेस्ट और टी20 से वह रिटायर हो चुके हैं।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...