Skip to main content

ताजा खबर

NZ vs WI: न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को तीसरे टेस्ट मैच में 323 रनों से हराया, सीरीज को किया 2-0 से नाम 

NZ vs WI: न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को तीसरे टेस्ट मैच में 323 रनों से हराया, सीरीज को किया 2-0 से नाम 

NZ vs WI 3rd test (Image Credit- Twitter X)

माउंट मौगुनई स्थित बे ओवल मैदान पर न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के समाप्त होते ही, कैरेबियाई टीम का न्यूजीलैंड दौरा समाप्त हुआ। हालांकि, कैरेबियाई टीम के लिए दौरा एक सुखद अंदाज में खत्म नहीं हुआ, क्योंकि मेजबान न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को तीसरे टेस्ट मैच में 323 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है। मुकाबले में दोहरा शतक (227) और शतक (100) लगाने वाले सलामी बल्लेबाज डेवोन काॅन्वे को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज, तीसरे टेस्ट मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो न्यूजीलैंड ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद टीम के लिए पहले विकेट के लिए कप्तान टाॅम लाथम (137) और डेवोन काॅन्वे (227) ने 323 रनों की शानदार पारी खेलकर, टीम को एक अच्छी शुरुआत दी। तो वहीं, रचिन रवींद्र 72* रन बनाकर नाबाद रहे और पहली पारी में 155 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद कीवियों ने 575 रनों पर अपनी पारी घोषित की।

इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी में 128.2 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद 420 रन बनाए, और पहली पारी के आधार पर न्यूजीलैंड से 155 रनों से पिछड़ गई। हालांकि, केवम हाॅज 123* रनों पर नाबाद रहे। पहली पारी में कीवी टीम के लिए जैकब डफी ने 4 और एजाज पटेल ने 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा मिचेल रे को 2 और डेरिल मिचेल को 1 विकेट मिला।

इसके बाद, न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी 54 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद 2 विकेट के नुकसान पर कुल 306 रनों पर घोषित की। कप्तान टाॅम लाथम (101) और डेवोन काॅन्वे (100) ने एक बार फिर शतक जड़े। तो वहीं, केन विलियमसन 40* और रचिन रवींद्र 46* रन बनाकर नाबाद रहे।

हालांकि, इसके बाद जब वेस्टइंडीज न्यूजीलैंड से चौथी पारी में जीत के लिए मिले 461 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी, तो उसकी बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह ढह गई। पूरी टीम 80.3 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद 138 रनों पर सिमट गई। ब्रेंडन किंग 67 रन बनाकर टाॅप स्कोरर रहे। इस बाद दूसरी पारी में जैकब डफी ने पंजा खोला, तो एजाज पटेल को 3 और ग्लेन फिलिप्स व रचिन रवींद्र को 1-1 विकेट मिला।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...