Skip to main content

ताजा खबर

NZ vs SL: तीसरे वनडे में न्यूजीलैंड को 140 रनों से हराकर श्रीलंका ने रोका न्यूजीलैंड का विजयी रथ, क्लीन स्वीप होने से खुद को बचाया

New Zealand vs Sri Lanka (Image Credit- Twitter X)

श्रीलंका क्रिकेट टीम का न्यूजीलैंड दौरा आज 11 जनवरी को एडन पार्क, ऑकलैंड में खेले गए तीसरे वनडे मैच के साथ खत्म हो गया। बता दें कि इस मैच में लंकाई टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम पर 140 रनों से एकतरफा जीत हासिल की है।

इस जीत के साथ ही श्रीलंका ने न्यूजीलैंड का विजयी रथ रोक दिया। क्योंकि इस मैच से पहले न्यूजीलैंड ने पिछले दो वनडे मैचों में जीत हासिल की थी। इसके बाद इस बात की संभावना थी कि कीवी टीम तीसरे वनडे मैच में भी प्रभावी प्रदर्शन करेगी, लेकिन इस वनडे में लंकाई गेंदबाज न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे, जिसकी बदौलत पूर टीम महज 150 रनों पर ऑलआउट हो गई। हालांकि, वनडे सीरीज को कीवी टीम ने 2-1 से अपने नाम किया।

लेकिन इस सीरीज से पहले जब न्यूजीलैंड पिछले साल व्हाइट बाॅल सीरीज के लिए श्रीलंका दौरे पर थी, तो लंकाई टीम ने घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाते हुए क्रमश: वनडे और टी20 सीरीज अपने नाम की थी।

New Zealand took the ODI series 2-1, while Sri Lanka fought back in the final game, winning by 140 runs to avoid a whitewash.

They dominated the white-ball series by winning both the T20I and ODI series on their home soil pic.twitter.com/74n4Rfohtd

— CricTracker (@Cricketracker) January 11, 2025

न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका तीसरे वनडे मैच का हाल

दूसरी ओर, ऑकलैंड में खेले गए इस तीसरे वनडे मैच के बारे में आपको जानकारी दें, तो श्रीलंका ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 8 विकेट के नुकसान पर कुल 290 रन बनाए। श्रीलंका के लिए सलामी बल्लेबाज पथुम निसंका ने 66 रनों की शानदार पारी खेली, तो कुशल मेंडिस ने 54, कामिंडू मेंडिस ने 46 और जनित लियानगे ने 53 रनों की शानदार पारी खेली।

इसके बाद जब न्यूजीलैंड श्रीलंका से मिले 291 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह श्रीलंका की कमाल की गेंदबाजी के खिलाफ 29.4 ओवरों में महज 150 रनों पर ऑलआउट हो गई, और मैच में उसे 140 रनों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा। लंकाई टीम के लिए असीथा फर्नाडो, महीष तीक्षणा और एहसान मलिंगा ने 3-3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा जनित लियानगे को 1 विकेट मिला।

আরো ताजा खबर

IND vs ZIM, Super 8: जिम्बाब्वे ने पहले फील्डिंग करने का फैसला किया, भारत ने किए दो बड़े बदलाव!

T20 WC 2026, IND vs ZIM: Zimbabwe opted to bowl first (image via JioHotstar) भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 48वें मैच में सिकंदर रजा ने...

26 फरवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. भारत-जिम्बाब्वे मैच से पहले ही हो जाएगा ‘बड़ा खेल’!, जानें विंडीज-अफ्रीका मैच पर क्यों टिकी हैं करोड़ों भारतीय फैंस की नजरें जारी...

T20 WC 2026: सुपर 8 मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराया, मार्करम ने खेली कप्तानी पारी 

Aiden Markram (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 47वां मैच वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। बता...

WI vs SA, Super 8: एडेन मार्करम को उनकी कप्तानी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया

T20 WC 2026, WI vs SA: Aiden Markram won the POTM award (image via getty) एडेन मार्करम और रयान रिकेल्टन की जबरदस्त साझेदारी की वजह से साउथ अफ्रीका ने गुरुवार...