Skip to main content

ताजा खबर

NZ vs ENG, 3rd Test: Day 3: न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को दिया 658 रनों का लक्ष्य, केन विलियमसन ने ठोका शतक

NZ vs ENG, 3rd Test: Day 3: न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को दिया 658 रनों का लक्ष्य, केन विलियमसन ने ठोका शतक

NZ vs ENG (Photo Source: Getty Images)

NZ vs ENG, 3rd Test: Day 3: न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला हैमिल्टन में खेला जा रहा है। दूसरे दिन न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी में 143 रन सिमट गई थी। दिन के अंत तक न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 3 विकेट खोकर 136 रन बना लिए थे।

तीसरे दिन न्यूजीलैंड की टीम दूसरी पारी में 453 पर ऑलआउट हो गई और इंग्लैंड को जीत के लिए 658 रनों का लक्ष्य मिला है। इंग्लैंड ने दिन के अंत तक दो विकेट के नुकसान पर 18 रन बना लिए हैं, टीम को अब जीत के लिए 640 रनों की जरूरत है। जैकब बैथेल (9*) और जो रूट (0*) नाबाद क्रीज पर मौजूद हैं।

केन विलियमसन ने ठोका 33वां टेस्ट शतक

दूसरे दिन के खेल के बाद केन विलियमसन (50*) और रचिन रवींद्र (2*) नाबाद क्रीज पर मौजूद थे। केन विलियमसन ने शानदार खेल दिखाते हुए 58वें ओवर के दौरान जैकब बैथेल के खिलाफ छक्का लगाकर 137 गेंदों में अपना 33वां टेस्ट शतक पूरा किया। यह घर पर उनका 20वां और हैमिल्टन में 7वां शतक है।

विलियमसन ने 204 गेंदों में 20 चौके और एक छक्के की मदद से 156 रन की शानदार पारी खेली। वह शोएब बशीर के खिलाफ आउट हुए। विलियमसन के अलावा रचिन रवींद्र (44), डेरिल मिचेल (60), मिचेल सैंटनर (49) और टॉम ब्लेंडल (44*) ने भी अहम योगदान दिया, जिसके चलते टीम ने दूसरी पारी में 453 रन बनाए।

NZ vs ENG, 3r Test: दूसरी पारी में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों के स्कोर पर डालें नजर-

टॉम लैथम- 19 (31) गस एटकिंसन के खिलाफ आउट
विल यंग- 60 (85) बेन स्टोक्स के खिलाफ आउट
केन विलियमसन- 156 (204) शोएब बशीर के खिलाफ आउट
विलियम ओरुर्के- (0) 8 बेन स्टोक्स के खिलाफ आउट
रचिन रवींद्र- 44 (90) मैथ्यू पॉट्स के खिलाफ आउट
डेरिल मिचेल- 60 (84) जैकब बैथेल के खिलाफ आउट
टॉम ब्लंडेल- 44* (52)
ग्लेन फिलिप्स- 3 (9) शोएब बशीर के खिलाफ आउट
मिचेल सैंटनर- 49 (38) जो रूट के खिलाफ आउट
टिम साउदी- 2 (5) जैकब बैथेल के खिलाफ आउट
मैट हेनरी- (0) 1 जैक बैथेल के खिलाफ आउट

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरी पारी में जैकब बैथेल ने 14.2 ओवरों में 72 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए। बेन स्टोक्स और शोएब बशीर ने 2-2 विकेट चटकाए। वहीं, मैथ्यू पॉट्स, गस एटकिंसन, और जो रूट ने 1-1 विकेट लिए।

इंग्लैंड ने तीसरे दिन के अंत तक गंवाए दो विकेट

न्यूजीलैंड के खिलाफ 658 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड को पहला झटका दूसरे ही ओवर में लगा। बेन डकेट (4) मैच हेनरी के खिलाफ LBW आउट हो गए। फिर टिम साउदी ने जैक क्रॉली (5) को आउट कर इंग्लैंड को दूसरा झटका दिया।

NZ vs ENG: यहां देखें तीसरे दिन के खेल के बाद फैंस के रिएक्शन-

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: अभिषेक शर्मा की धुआंदार सेंचुरी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से रौंदा; सीरीज में ली 3-0 की अजय बढ़त

NZ vs IND 2026, 3rd T20I: Abhishek Sharma (image via getty) 27 अक्टूबर, मंगलवार को वेलिंग्टन के हेनरी स्टेडियम में, 5 मैचों की टी20आई सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारत...

SM Trends: 27 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20आई मैच में अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शानदार शतक जड़ा। इस आक्रामक बाएं हाथ के...

CSK प्लेयर रिटेंशन से पहले मुंबई में एमएस धोनी से मुलाकात करेंगे नए हेड कोच जहीर खान

CSK Coach Zaheer Khan Set to Consult MS Dhoni Ahead of IPL Retention Cut-Off (image via X) चेन्नई सुपर किंग्स के नए हेड कोच जहीर खान, मुंबई में एमएस धोनी...

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20 में अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय 

Arshdeep Singh (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में जारी तीसरे टी20आई मैच में...