Skip to main content

ताजा खबर

NZ vs ENG 2024: इंग्लैंड के लिए बुरी खबर! हैमस्ट्रिंग चोट की वजह से बेन स्टोक्स को जाना पड़ा मैदान से बाहर 

NZ vs ENG 2024 इंग्लैंड के लिए बुरी खबर हैमस्ट्रिंग चोट की वजह से बेन स्टोक्स को जाना पड़ा मैदान से बाहर

New Zealand vs England, 3rd Test (Image Credit- Twitter X)

NZ vs ENG 2024: न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच इस समय जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच सेडन पार्क, हैमिल्टन में खेला जा रहा है। आज 16 दिसंबर, सोमवार को मैच में तीसरे दिन का खेल समाप्त हुआ।

तो वहीं इस मैच में न्यूजीलैंड की दूसरी पारी के 56वें ओवर में हैमस्ट्रिंग चोट के चलते बेन स्टोक्स को मैदान से बाहर जाना पड़ा है। स्टोक्स इस चोट की वजह से दोबारा मैदान पर फील्डिंग करते हुए भी नजर नहीं आए। साथ ही अगर खेल चौथे दिन स्टोक्स अपनी इस चोट से नहीं उबर पाते हैं, तो यह इंग्लैंड के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं, क्योंकि फिलहाल वह हैमिल्टन टेस्ट मैच में काफी पिछड़ती हुई नजर आ रही है।

न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड तीसरा टेस्ट मैच, तीसरे दिन का हाल

तो वहीं तीसरे टेस्ट मैच में तीसरे दिन के खेल के बारे में आपको बताएं, तो दूसरे दिन के खेल के बाद केन विलियमसन (50*) और रचिन रवींद्र (2*) नाबाद रहकर क्रीज पर डटे हुए थे।

तो वहीं विलियमसन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 58वें ओवर के दौरान जैकब बैथेल के खिलाफ छक्का लगाकर 137 गेंदों में अपना 33वां टेस्ट शतक पूरा किया। विलियमसन का यह न्यूजीलैंड में कुल 20वां और हैमिल्टन मैदान में 7वां शतक है। मैच में विलियमसन ने 204 गेंदों में 20 चौके और एक छक्के की मदद से 156 रन की शानदार पारी खेली।

विलियमसन के अलावा रचिन रवींद्र (44), डेरिल मिचेल (60), मिचेल सैंटनर (49) और टॉम ब्लेंडल (44*) ने भी अहम योगदान दिया, जिसके चलते टीम ने दूसरी पारी में 453 रन बनाए और इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 658 रनों का एक मजबूत टारगेट रखा है।

तो वहीं जब इंग्लैंड दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी तो उसे पहला झटका दूसरे ही ओवर में लगा। बेन डकेट (4) मैच हेनरी के खिलाफ LBW आउट हो गए। फिर टिम साउदी ने जैक क्रॉली (5) को आउट कर इंग्लैंड को दूसरा झटका दिया। तीसरे दिन स्टंप के समय इंग्लैंड ने 6 ओवर बाद 2 विकेट के नुकसान पर 18 रन बना लिए हैं, और वह न्यूजीलैंड से अभी भी 640 रनों से पीछे है।

আরো ताजा खबर

7 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. वैभव सूर्यवंशी की इस कमजोरी पर बोले मोहम्मद कैफ, डेब्यू के बाद टीम में बने रहने के लिए करना होगा ये बड़ा...

ENG vs IND: भारत के खिलाफ तीसरे टी20 के लिए इंग्लैंड ने की प्लेइंग इलेवन की घोषणा

England (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है। फिलहाल, इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टी20आई सीरीज खेली जा रही है। टी20...

जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I सीरीज के लिए भारत ने की टीम की घोषणा, सैमसन को दिखाया बाहर का रास्ता 

Team India (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है। इंग्लैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20आई सीरीज के बीच, आज...

वैभव सूर्यवंशी की इस कमजोरी पर बोले मोहम्मद कैफ, डेब्यू के बाद टीम में बने रहने के लिए करना होगा ये बड़ा काम

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला मुकाबला खेलकर नई शुरुआत की। उन्होंने छोटी लेकिन आक्रामक...