Skip to main content

ताजा खबर

NZ vs ENG: क्राइस्टचर्च में इंग्लैंड ने जीता पहला टेस्ट, मैच खत्म होने के बाद बेन स्टोक्स ने अपनी पीठ की चोट को लेकर दिया अपडेट

NZ vs ENG: क्राइस्टचर्च में इंग्लैंड ने जीता पहला टेस्ट, मैच खत्म होने के बाद बेन स्टोक्स ने अपनी पीठ की चोट को लेकर दिया अपडेट

Ben Stokes (Image Credit- Twitter X)

क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 8 विकेट से जीत दर्ज की। इंग्लैंड की ओर से सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इस मैच को अपने नाम किया। बता दें कि, न्यूजीलैंड ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 348 रन बनाए थे, जिसके जवाब में इंग्लैंड ने हैरी ब्रूक की 171 रनों की तूफानी पारी की बदौलत अपनी पहली पारी में 499 रन बनाए।

कप्तान बेन स्टोक्स ने भी धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 80 रनों का योगदान दिया, जबकि गस एटकिंसन ने 48 रन बनाए। न्यूजीलैंड की टीम दूसरी पारी में भी अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रही और 254 रन पर ऑलआउट हो गई।

इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ मिले लक्ष्य को इंग्लैंड ने दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। मैच के दौरान इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स की पीठ में चोट लग गई थी। यही नहीं इससे पहले भी बेन स्टोक्स चोटिल होने की वजह से श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में भाग नहीं ले पाए थे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ भी उन्हें काफी दर्द में देखा गया था। हालांकि, मैच खत्म होने के बाद बेन स्टोक्स ने अपनी चोट को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। बेन स्टोक्स ने मैच खत्म होने के बाद प्रेजेंटेशन में कहा कि, ‘मैंने खुद को एक मुश्किल परिस्थिति में पाया, लेकिन ब्रूक के साथ साझेदारी करते समय और जिस तरीके से निचले क्रम के खिलाड़ियों ने खेला यह हमारे लिए काफी अच्छी बात थी।

मेरी पीठ में चोट लग गई थी और मुझे उसे भी मैनेज करना था। अब मैं पूरी तरह से ठीक हूं और दूसरे मुकाबले के लिए भी तैयार हूं। अगले मैच से पहले हम अपनी टीम कॉन्बिनेशन को लेकर फैसला लेंगे।’

टॉम लाथम ने हार को लेकर रखा अपना पक्ष

टॉम लाथम ने न्यूजीलैंड टीम के प्रदर्शन को लेकर कहा कि, ‘पहली पारी के बाद हम जिस जगह पर थे उससे मैं काफी खुश था। हम लोगों के पास मौके भी थे। खिलाड़ी ऐसे भी थे जो कैच को ड्रॉप नहीं करना चाहते थे, लेकिन क्रिकेट में यह होता रहता है। अगली बार हम इसका ख्याल रखेंगे और साझेदारी भी बनाने की कोशिश करेंगे। इंग्लैंड के पास क्वालिटी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने हम पर दबाव डाला था।’

इन दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 6 दिसंबर से वेलिंगटन में शुरू हो रहा है। तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड 1-0 से आगे है। न्यूजीलैंड टीम दूसरे टेस्ट को जीत कर इस सीरीज में बराबरी करने को देखेगी।

আরো ताजा खबर

‘ईशान किशन को नंबर 3 पर करना होगा इंतजार, कोहली की जगह अटूट’ इंग्लैंड दौरे के लिए मोहम्मद कैफ ने चुना भारतीय लाइनअप

IND vs AFG, 2nd ODI (image via getty) भारतीय टीम अगले महीने इंग्लैंड दौरे पर पांच टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलने वाली है। इस दौरे से पहले...

हार्दिक पांड्या इंग्लैंड दौरे से बाहर, विराट कोहली को फिटनेस क्लीयरेंस लेने को कहा गया: रिपोर्ट्स 

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या जुलाई 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली भारत की व्हाइट-बॉल सीरीज से बाहर हो गए हैं। दूसरी ओर, पूर्व कप्तान...

ENG vs IND 2026: विराट कोहली के फिटनेस टेस्ट के बाद होगा वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन, हार्दिक लगभग बाहर

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के इंग्लैंड दौरे से बाहर होने की खबरें सामने आ रही हैं। वहीं अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली को...

IPL 2027 में अक्षर पटेल को बतौर कप्तान रिप्लेस कर सकते हैं केएल राहुल: रिपोर्ट्स 

Axar Patel and KL Rahul (Image Credit- Twitter X) ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आईपीएल 2027 में दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी में केएल राहुल (KL Rahul) बतौर कप्तान खेलते हुए...