Skip to main content

ताजा खबर

बेन स्टोक्स के घर में चोरी करने वाले शख्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लेकिन फिर जमानत…

Ben Stokes (Photo Source: Getty Images)

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स हाल ही में जब पाकिस्तान दौरे पर थे, तब उनके घर पर चोरी पर हुई। नकाबपोश गिरोह ने 17 अक्टूबर को कैसल ईडन में उनके घर से कई महत्वपूर्ण समान चोरी किए थे। स्टोक्स ने बताया कि, चोरी की गई चीजों में 2020 में मिला OBE मेडल, तीन चेन, अंगूठी और एक डिजाइनर बैग शामिल है।

डरहम कांस्टेबुलरी ने अब बेन स्टोक्स के घर में चोरी करने के आरोप में एक 32 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि मामले की जांच चल रही है और मामले के संबंध में एक बयान भी जारी किया है। पुलिस ने बताया कि, शख्स को पूछताछ जारी रहने तक जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

शख्स को जमानत पर किया गया रिहा

डरहम कांस्टेबुलरी ने शुक्रवार (1 नवंबर) को फेसबुक पर आधिकारिक स्टेटमेंट रिलीज करते हुए बताया,

इंग्लैंड के एक क्रिकेटर के घर में चोरी के बाद एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। 17 अक्टूबर को बेन स्टोक्स के घर में हुई चोरी के बाद जांच शुरू की गई थी, जब कीमती सामान चोरी हो गया था। उत्तरी यॉर्कशायर के एक 32 वर्षीय व्यक्ति को चोरी के संदेह में गिरफ्तार किया गया। पूछताछ जारी रहने तक उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

बेन स्टोक्स ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी जानकारी

इंग्लिश क्रिकेटर ने अपने घर में घटी इस घटना का खुलासा सोशल मीडिया के जरिए किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर चोरी हुई चीजों की तस्वीरें पोस्ट की थी। स्टोक्स ने बताया था कि जब उनके घर चोरी हुई उस वक्त उनकी पत्नी क्लेयर और दो बच्चे लेटन और लिब्बी घर में मौजूद थे। उनके परिवार को कोई शारीरिक नुकसान नहीं हुआ, लेकिन उन्होंने कहा कि इस घटना ने उनकी भावनात्मक और मानसिक स्थिति पर असर डाला है।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 20 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा वनडे मैच आज 20 जून को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें...

Tri-Nation A Series: क्या फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को टारगेट करेगी श्रीलंका, फाइनल से पहले लंकाई कप्तान का बड़ा बयान

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारत ए और श्रीलंका ए के बीच त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल 21 जून को दांबुला में खेला जाएगा। मुकाबले से पहले दोनों टीमों...

‘ईशान किशन को नंबर 3 पर करना होगा इंतजार, कोहली की जगह अटूट’ इंग्लैंड दौरे के लिए मोहम्मद कैफ ने चुना भारतीय लाइनअप

IND vs AFG, 2nd ODI (image via getty) भारतीय टीम अगले महीने इंग्लैंड दौरे पर पांच टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलने वाली है। इस दौरे से पहले...

हार्दिक पांड्या इंग्लैंड दौरे से बाहर, विराट कोहली को फिटनेस क्लीयरेंस लेने को कहा गया: रिपोर्ट्स 

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या जुलाई 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली भारत की व्हाइट-बॉल सीरीज से बाहर हो गए हैं। दूसरी ओर, पूर्व कप्तान...