Skip to main content

ताजा खबर

Noman Ali: 38 साल के पाकिस्तानी स्पिनर ने हैट्रिक लेकर रचा इतिहास; वायरल हुआ विकेट चटकाने का वीडियो

Noman Ali (Source X)

Noman Ali Hat-Trick Video: वेस्टइंडीज टीम पाकिस्तान के दौरे पर है जहां उन्हें 2 टेस्ट मैच खेलने हैं। दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच मुल्तान में खेला जा चुका है जिसमें पाकिस्तान ने 127 रनों से जीत हासिल की थी। अब दूसरा टेस्ट मैच मुल्तान में ही 25 जनवरी से शुरू है और मैच के पहले दिन ही पाकिस्तानी गेदबाज नोमान अली ने कैरेबियन खिलाड़ियों के ड्रेसिंग रूम में उथल-पुथल मचा दी है।

38 साल के नोमान अली ने ली हैट्रिक, रच दिया इतिहास

मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन (25 जनवरी, शनिवार) को नोमान अली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया।

नोमान ने वेस्टइंडीज की पहली पारी के दौरान हैट्रिक लेकर पाकिस्तान के लिए एक नई उपलब्धि हासिल की। वह टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले पहले पाकिस्तानी स्पिनर बन गए हैं।

𝐎𝐧𝐞 𝐢𝐧𝐜𝐫𝐞𝐝𝐢𝐛𝐥𝐞 𝐟𝐞𝐚𝐭! 😍

Hat-trick hero Noman Ali makes history in Multan 🙌#PAKvWI | #RedBallRumble pic.twitter.com/2xRLeYpVXl

— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) January 25, 2025

 

दूसरे टेस्ट के 11वें ओवर में नोमान ने पहले जस्टिन ग्रीव्स को 1 रन पर बाबर आजम के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद, अगली ही गेंद पर उन्होंने टेविन इमलाच को शून्य पर चलता किया, जिनका भी कैच बाबर ने लपका। फिर तीसरी गेंद पर केविन सिंक्लेयर को एक शानदार स्पिनिंग डिलीवरी पर आउट किया, वह दूसरी स्लिप में बाबर को कैच थमा बैठे। बाबर ने दाहिनी ओर झुकते हुए शानदार कैच पकड़ा।

इसी के साथ नोमान अली टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले पाकिस्तान के चौथे गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह कारनामा वसीम अकरम, अब्दुल रज़्ज़ाक, मोहम्मद समी और नसीम शाह ने किया था।

Who is Noman Ali: कौन हैं 38 साल के नोमान अली?

नोमान अली, पाकिस्तान के बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स स्पिनर, का जन्म 7 अक्टूबर 1986 को सिंध, पाकिस्तान में हुआ। उन्होंने 2021 में अंतरराष्ट्रीय टेस्ट करियर की शुरुआत की और अपनी सटीक लाइन-लेंथ व किफायती गेंदबाजी से पहचान बनाई।

घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद वह राष्ट्रीय टीम का अहम हिस्सा बने। नोमान टेस्ट क्रिकेट में लंबे स्पेल डालकर विकेट लेने में माहिर हैं और रिकॉर्ड बुक में अपनी जगह बना चुके हैं।

আরো ताजा खबर

ZIM vs WI: वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 255 रनों का विशाल लक्ष्य, हेटमायर ने जड़ा तूफानी अर्धशतक!

T20 WC 2026, ZIM vs WI (image via getty) शिमरोन हेटमायर और रोवमैन पॉवेल की जबरदस्त पारियों की बदौलत वेस्टइंडीज ने सोमवार को मुंबई में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के...

ZIM vs WI: T20 वर्ल्ड कप सुपर 8 में आया कैरेबियाई तूफान, जिम्बाब्वे के खिलाफ बना डाला ये वर्ल्ड रिकाॅर्ड 

Zimbabwe vs West Indies (Image Credit- Twitter X) जारी टी20 वर्ल्ड कप के सुपर के मैच नंबर 44 में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है। बता दें मुकाबले...

ENG vs PAK, Super 8: बारिश फिर करेगी मजा किरकिरा! जाने कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल?

ENG vs PAK, Super 8: pitch and weather report (image via getty) टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर 8 के एक अहम मुकाबले में इंग्लैंड का सामना पाकिस्तान से होगा।...

T20 WC 2026: ‘इस जीत से साबित हुआ कि भारत को हराया जा सकता है’ सुपर 8 में जीत के बाद बोले डेविड मिलर

David Miller (Image credit Twitter – X) टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को हराकर बड़ा संदेश दिया है। टीम के अनुभवी बल्लेबाज डेविड...