Skip to main content

ताजा खबर

Noman Ali: 38 साल के पाकिस्तानी स्पिनर ने हैट्रिक लेकर रचा इतिहास; वायरल हुआ विकेट चटकाने का वीडियो

Noman Ali (Source X)

Noman Ali Hat-Trick Video: वेस्टइंडीज टीम पाकिस्तान के दौरे पर है जहां उन्हें 2 टेस्ट मैच खेलने हैं। दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच मुल्तान में खेला जा चुका है जिसमें पाकिस्तान ने 127 रनों से जीत हासिल की थी। अब दूसरा टेस्ट मैच मुल्तान में ही 25 जनवरी से शुरू है और मैच के पहले दिन ही पाकिस्तानी गेदबाज नोमान अली ने कैरेबियन खिलाड़ियों के ड्रेसिंग रूम में उथल-पुथल मचा दी है।

38 साल के नोमान अली ने ली हैट्रिक, रच दिया इतिहास

मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन (25 जनवरी, शनिवार) को नोमान अली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया।

नोमान ने वेस्टइंडीज की पहली पारी के दौरान हैट्रिक लेकर पाकिस्तान के लिए एक नई उपलब्धि हासिल की। वह टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले पहले पाकिस्तानी स्पिनर बन गए हैं।

𝐎𝐧𝐞 𝐢𝐧𝐜𝐫𝐞𝐝𝐢𝐛𝐥𝐞 𝐟𝐞𝐚𝐭! 😍

Hat-trick hero Noman Ali makes history in Multan 🙌#PAKvWI | #RedBallRumble pic.twitter.com/2xRLeYpVXl

— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) January 25, 2025

 

दूसरे टेस्ट के 11वें ओवर में नोमान ने पहले जस्टिन ग्रीव्स को 1 रन पर बाबर आजम के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद, अगली ही गेंद पर उन्होंने टेविन इमलाच को शून्य पर चलता किया, जिनका भी कैच बाबर ने लपका। फिर तीसरी गेंद पर केविन सिंक्लेयर को एक शानदार स्पिनिंग डिलीवरी पर आउट किया, वह दूसरी स्लिप में बाबर को कैच थमा बैठे। बाबर ने दाहिनी ओर झुकते हुए शानदार कैच पकड़ा।

इसी के साथ नोमान अली टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले पाकिस्तान के चौथे गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह कारनामा वसीम अकरम, अब्दुल रज़्ज़ाक, मोहम्मद समी और नसीम शाह ने किया था।

Who is Noman Ali: कौन हैं 38 साल के नोमान अली?

नोमान अली, पाकिस्तान के बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स स्पिनर, का जन्म 7 अक्टूबर 1986 को सिंध, पाकिस्तान में हुआ। उन्होंने 2021 में अंतरराष्ट्रीय टेस्ट करियर की शुरुआत की और अपनी सटीक लाइन-लेंथ व किफायती गेंदबाजी से पहचान बनाई।

घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद वह राष्ट्रीय टीम का अहम हिस्सा बने। नोमान टेस्ट क्रिकेट में लंबे स्पेल डालकर विकेट लेने में माहिर हैं और रिकॉर्ड बुक में अपनी जगह बना चुके हैं।

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026: जानें अभी भी कैसे सेमीफाइनल में जगह बना सकती है भारतीय टीम?

T20 WC 2026, IND vs SA (image via getty) टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका से 76 रन की हार के बाद, गत चैंपियन भारत की...

23 फरवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. T20 WC 2026: ‘उसकी एप्रोच से निराश हूं’ तिलक वर्मा के खराब प्रदर्शन पर जमकर बरसा ये पूर्व दिग्गज तिलक वर्मा को...

‘अच्छी टीमें अभिषेक शर्मा की पोल खोल सकती हैं’ मोहम्मद आमिर ने की भारतीय ओपनर पर तीखी टिप्पणी

Mohammad Amir Abhishek Sharma (Image credit Twitter – X) आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कड़ी हार का सामना करना पड़ा।...

SM Trends: 23 फरवरी के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) जारी रणजी ट्राॅफी में जम्मू-कश्मीर को पहली बार फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज आकिब नबी की एक वीडियो को बीसीसीआई...