Skip to main content

ताजा खबर

NEP vs WI 3rd T20I: वेस्टइंडीज ने नेपाल को 10 विकेट से हराया, सीरीज 2-1 से नेपाल के नाम रही

 Simmonds, Jangoo (Image Credit - Twitter X)
Simmonds, Jangoo (Image Credit – Twitter X)

शारजाह में खेले गए तीसरे और आखिरी टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नेपाल को 10 विकेट से मात दी। भले ही यह सीरीज पहले ही नेपाल ने अपने नाम कर ली थी, लेकिन कैरेबियाई टीम ने सम्मान बचाते हुए जीत दर्ज की। इस मुकाबले के हीरो रहे तेज गेंदबाज रेमन सिमंड्स और बल्लेबाज आमिर जंगू।

पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल की शुरुआत कुछ हद तक ठीक रही। ओपनर कुशल भुर्टेल और कुशल मल्ला ने रन बनाने की कोशिश की। भुर्टेल ने 39 रन की पारी खेलकर टीम को संभालने का प्रयास किया। लेकिन जैसे ही मल्ला को जेसन होल्डर ने पवेलियन भेजा और उसके बाद भुर्टेल को अकील होसैन ने आउट किया, नेपाल का मध्यक्रम बुरी तरह बिखर गया।

सिमंड्स के 4 और ब्लेड्स के 2 विकेट से नेपाल 122 रनों पर ढेर

इसके बाद मैदान पर छा गए बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रेमन सिमंड्स। उन्होंने घातक गेंदबाजी करते हुए मात्र 15 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। इनमें नेपाल के कप्तान रोहित पौडेल का अहम विकेट भी शामिल था। वहीं, युवा गेंदबाज जेडियाह ब्लेड्स ने भी 2 विकेट लेकर नेपाल को 19.5 ओवर में सिर्फ 122 रनों पर समेट दिया। भुर्टेल को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज 20 रन से आगे नहीं बढ़ सका।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की ओपनिंग जोड़ी ने धमाकेदार अंदाज दिखाया। आमिर जंगू को उनकी बारी की पहली ही गेंद पर जीवनदान मिला और उन्होंने इसका भरपूर फायदा उठाते हुए नेपाल पर कहर बरपा दिया। जंगू ने मात्र 45 गेंदों में नाबाद 74 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 6 छक्के शामिल थे। दूसरी ओर, अकीम ऑगस्टे ने भी तेज बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंदों में नाबाद 41 रन जोड़े।

दोनों बल्लेबाजो ने मिलकर 123 रनों की अटूट साझेदारी की और वेस्टइंडीज को 12.2 ओवर में ही जीत दिला दी। यह वेस्टइंडीज की टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहली 10 विकेट से जीत रही।

भले ही सीरीज नेपाल ने 2-1 से अपने नाम कर ली, लेकिन इस आखिरी मैच की याद वेस्टइंडीज के लिए खास रहेगी। जहाँ एक ओर सिमंड्स की घातक गेंदबाज़ी देखने को मिली, वहीं जंगू ने अपने बल्ले से साबित कर दिया कि अवसर मिलने पर वे विपक्षी टीम को अकेले ही पछाड़ सकते हैं।

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से दी करारी शिकस्त, लगाई जीत की हैट्रिक

Aiden Markram (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 24वां मैच आज 14 फरवरी, शनिवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी...

T20 World Cup 2026: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच के टाॅप मोमेंट, हाईलाइट्स, स्टैट व अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

T20 World Cup 2026, NZ vs SA (image via getty) दक्षिण अफ्रीका ने 14 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में न्यूजीलैंड...

T20 World Cup 2025: कोलंबो में कैसा है पाकिस्तान का टी20 ट्रैक रिकाॅर्ड? यहां जाने

Pakistan (Image Credit- Twitter X) टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला कोलंबो में खेला जाएगा। यह मैदान एक बार फिर इस...

T20 World Cup 2026: ‘मुझे बारिश चाहिए’ भारत-पाक मुकाबले से पहले पूर्व क्रिकेटर ने की अजीब मांग

India vs Pakistan T20 World Cup 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को कोलंबो के R. Premadasa Stadium में होने वाले टी20 वर्ल्ड...