Skip to main content

ताजा खबर

‘NCA के लोग अभी भी आश्वस्त नहीं हैं’ मोहम्मद शमी की फिटनेस पर खुलकर बात करते हुए आकाश चोपड़ा

Aakash Chopra and Mohammed Shami (Image Credit- Twitter X)

अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने पिछले साल वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के बाद से, कोई भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। तो वहीं जब उन्होंने हाल में ही घरेलू क्रिकेट में बंगाल के लिए सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में मैच खेले, तो इस बात की संभावना थी कि वह टीम इंडिया में वापसी कर, जारी बीजीटी सीरीज में खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

हालांकि, नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में रिहैब कर रहे शमी को पूरी तरह फिट ना होने के कारण इस सीरीज में हिस्सा नहीं बनाया गया। लेकिन इस समय यह तेज गेंदबाज पूरे जोश में गेंदबाजी कर रहा है, लेकिन उसके बाएं घुटने में संभावित सूजन की खबरें थीं।

तो वहीं अब शमी की फिटनेस को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने प्रतिक्रिया दी है। चोपड़ा का कहना है कि NCA उनकी फिटनेस को लेकर आश्वस्त नहीं है।

आकाश चोपड़ा ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि मोहम्मद शमी की फिटनेस को लेकर आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड एक वीडियो के माध्यम से कहा- रोहित शर्मा ने इस बारे में ये भी कहा था कि उन्हें नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) से खबर चाहिए, क्योंकि वो लोग उनकी फिटनेस पर नजर रख रहे हैं। वहां से एक अपडेट आया, क्योंकि वो उसकी प्रगति पर नजर रख रहे हैं और उसके वर्कलोड को देख रहे हैं, लेकिन वे अभी तक उसकी फिटनेस को लेकर आश्वस्त नहीं हैं।

आकाश ने आगे कहा- वहां (NCA) से जो फैसला आया, उसके बाद मोहम्मद शमी बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। आप इस फैसले से नाराज भी हो सकते हैं। आप और मैं स्कोरकार्ड देखते हैं, शमी ने गेंदबाजी की और विकेट हासिल किए। हालांकि, यह करीब 13 महीने बाद कोई टेस्ट मैच है।

আরো ताजा खबर

साउथ अफ्रीका के इस नए ओपनर ने डेब्यू वनडे में 150 रन बनाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Jordan Hermann (Image credit Twitter – X) दक्षिण अफ्रीका के युवा बल्लेबाज जॉर्डन हरमन ने अपने वनडे डेब्यू को यादगार बना दिया। नामीबिया के खिलाफ विंडहोक में खेले गए पहले...

पोंटिंग और स्टीव वॉ को पीछे छोड़ Joe Root ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, बने तीसरे सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले क्रिकेटर

Joe Root (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। पाकिस्तान के खिलाफ एजबेस्टन...

9 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया ए सीरीज के लिए इंडिया ए टीम का ऐलान किया, ऋतुराज गायकवाड़ वनडे टीम की कप्तानी करेंगे पुरुष चयन...

ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ सीरीज के लिए इंडिया ‘ए’ की टीम घोषित, हार्दिक पांड्या की वापसी; गायकवाड़ और पडिक्कल बने कप्तान

India A squads for AUS series: Pandya returns; Padikkal, Gaikwad named captains (image via getty) India A squad for Australia A series: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की पुरुष चयन...