Skip to main content

ताजा खबर

National Cricket League 2025: पूरा शेड्यूल, सभी टीमों के स्क्वाड, लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स और ब्रॉडकास्ट की पूरी जानकारी

NCL 2025 (image via X)
NCL 2025 (image via X)

नेशनल क्रिकेट लीग (एनसीएल) T10 2025 की शुरुआत 3 अक्टूबर को होगी और यह 13 अक्टूबर तक चलेगी। सभी मैच अमेरिका के टेक्सास में खेले जाएंगे। पहले संस्करण में शिकागो क्रिकेट क्लब ने फाइनल में अटलांटा किंग्स को हराकर खिताब जीता था।

इस साल, सभी छह फ्रेंचाइजी ने अंतरराष्ट्रीय सितारों और घरेलू उभरते हुए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मिलाकर प्रतिस्पर्धी टीमें बनाई हैं। जेसन बेहरेनडॉर्फ, सैम बिलिंग्स, आंद्रे रसेल, शिमरॉन हीटमेयर और कोलीन मुनरो जैसे दिग्गज खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे, जो टूर्नामेंट में अनुभव और मनोरंजन दोनों का तड़का लगाएंगे।

पिछले सीजन में क्रिस लिन 200 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे थे, जबकि कार्तिक गट्टेपल्ली 12 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। 2025 का संस्करण कई उभरते हुए खिलाड़ियों को भी अवसर प्रदान करेगा, जो खेल के कुछ दिग्गज खिलाड़ियों के साथ अपने कौशल का प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक होंगे।

एनसीएल 2025 — टीमें

लॉस एंजेलिस वेव्स
न्यूयॉर्क लायंस
शिकागो क्रिकेट क्लब
डलास लोनस्टार्स
एटलान्टा किंग्स
ह्यूस्टन जनरल्स

एनसीएल 2025 – शेड्यूल

तारीख मैच वेन्यू
अक्टूबर 03, 2025 डलास लोनस्टार्स बनाम अटलांटा किंग्स टेक्सास
अक्टूबर 04, 2025 शिकागो क्रिकेट क्लब बनाम ह्यूस्टन जनरल्स टेक्सास
अक्टूबर 04, 2025 न्यूयॉर्क लायंस बनाम लॉस एंजिल्स वेव्स टेक्सास
अक्टूबर 05, 2025 अटलांटा किंग्स बनाम न्यूयॉर्क लायंस टेक्सास
अक्टूबर 05, 2025 शिकागो क्रिकेट क्लब बनाम लॉस एंजिल्स वेव्स टेक्सास
अक्टूबर 06, 2025 शिकागो क्रिकेट क्लब बनाम ह्यूस्टन जनरल्स टेक्सास
अक्टूबर 06, 2025 लॉस एंजिल्स वेव्स बनाम डलास लोनस्टार्स टेक्सास
अक्टूबर 07, 2025 अटलांटा किंग्स बनाम ह्यूस्टन जनरल्स टेक्सास
अक्टूबर 07, 2025 न्यूयॉर्क लायंस बनाम डलास लोनस्टार्स टेक्सास
अक्टूबर 08, 2025 अटलांटा किंग्स बनाम डलास लोनस्टार्स टेक्सास
अक्टूबर 08, 2025 शिकागो क्रिकेट क्लब बनाम न्यूयॉर्क लायंस टेक्सास
अक्टूबर 09, 2025 अटलांटा किंग्स बनाम लॉस एंजिल्स वेव्स टेक्सास
अक्टूबर 09, 2025 न्यूयॉर्क लायंस बनाम ह्यूस्टन जनरल्स टेक्सास
अक्टूबर 10, 2025 डलास लोनस्टार्स बनाम शिकागो क्रिकेट क्लब टेक्सास
अक्टूबर 10, 2025 ह्यूस्टन जनरल्स बनाम लॉस एंजिल्स वेव्स टेक्सास
अक्टूबर 11, 2025 एलिमिनेटर टेक्सास
अक्टूबर 11, 2025 क्वालिफायर 1 टेक्सास
अक्टूबर 12, 2025 क्वालिफायर 2 टेक्सास
अक्टूबर 13, 2025 फाइनल टेक्सास

एनसीएल 2025 — सभी टीमों के स्क्वाड

लॉस एंजिल्स वेव्स
अब्दुल्ला सैयद, जॉर्ज मुन्से, प्रियंक पांचाल, शेहान जयसूर्या, तिमिल पटेल, टॉम ब्रूस, भास्कर यादराम, राज नन्नन, शेल्डन जैक्सन, रुमान रईस

न्यूयॉर्क लायंस
शिमरॉन हैटमायर, वेन पार्नेल, पैट ब्राउन, शौर्य गौर, माइकल मेग्स, ऋत्विक बेहरा, रहमान दार, डोमिनिक रिकी, वत्सल वघेला, साद हमीउद्दीन, जस्करन मल्होत्रा, इमिलियो गे, जुनैद सिद्दीकी, राकीम कॉर्नवाल

शिकागो क्रिकेट क्लब
सैम बिलिंग्स, राहुल शर्मा, हीथ रिचर्ड्स, वहाब रियाज, दिशान मुनाविर, उज्ज्वल विन्नकोटा, नसीर जमाली, गजानंद सिंह, एलमोर हचिंसन, राजदीप दानबर, ताह बदार, उदय भगवान सिंह, स्कंद शर्मा, सामी सोहेल

डलास लोनस्टार्स
कॉलिन मुनरो, काइल मायर्स, ओडियन स्मिथ, समित पटेल, इब्राह अहमद, एरॉन जॉनसन, मारियो रामप्रसाद, एरॉन जोन्स, रेमंड रिफर, रिषि रमेश, माजिद ज़ुबैर

अटलांटा किंग्स
एंड्रे रसेल, रोबिन उथप्पा, सोहेल तनवीर, माइकल लीस्क, सुशांत मोदानी, एंजेलो परेरा, साईदीप गणेश, मनोज आचार्य, असा ट्राइब, ज़िया शहज़ाद, साईदीप गणेश

ह्यूस्टन जनरल्स
जेसन बेहरेनडॉर्फ, जेम्स फुलर, विलियम बोसिस्टो, टॉम एबेल, निसर्ग पटेल, उस्मान रफ़ीक़, विराज पटेल, साईतेजा मुक्कामाला, साद बिन जफर, परगट सिंह, अली नदीम, आदिल भट्टी, ट्रेवर मैथ्यूज

एनसीएल 2025 — लाइव स्ट्रीमिंग और प्रसारण की जानकारी

क्रिकेट के शौकीन प्रशंसक फैनकोड (ऐप और वेबसाइट) पर नेशनल क्रिकेट लीग (एनसीएल) 2025 का लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। भारत में एनसीएल 2025 के टीवी प्रसारण के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से दी करारी शिकस्त, लगाई जीत की हैट्रिक

Aiden Markram (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 24वां मैच आज 14 फरवरी, शनिवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी...

T20 World Cup 2026: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच के टाॅप मोमेंट, हाईलाइट्स, स्टैट व अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

T20 World Cup 2026, NZ vs SA (image via getty) दक्षिण अफ्रीका ने 14 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में न्यूजीलैंड...

T20 World Cup 2025: कोलंबो में कैसा है पाकिस्तान का टी20 ट्रैक रिकाॅर्ड? यहां जाने

Pakistan (Image Credit- Twitter X) टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला कोलंबो में खेला जाएगा। यह मैदान एक बार फिर इस...

T20 World Cup 2026: ‘मुझे बारिश चाहिए’ भारत-पाक मुकाबले से पहले पूर्व क्रिकेटर ने की अजीब मांग

India vs Pakistan T20 World Cup 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को कोलंबो के R. Premadasa Stadium में होने वाले टी20 वर्ल्ड...