Skip to main content

ताजा खबर

Natasa Stankovic ने Hardik Pandya के साथ तलाक की अफवाहों पर अपनी चुप्पी तोड़ी? शेयर किया ये वीडियो

Natasa Stankovic ने Hardik Pandya के साथ तलाक की अफवाहों पर अपनी चुप्पी तोड़ी? शेयर किया ये वीडियो

Hardik Pandya and Natasa Stankovic. (Photo Source: Instagram)

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांडया (Hardik Pandya) की निजी जिंदगी काफी सुर्खियों में रही है। माना जा रहा है कि हार्दिक और उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) के बीच अनबन चल रही है। इनके तलाक की भी चर्चाएं हैं।

दरअसल, नताशा ने आईपीएल या वर्ल्ड कप में पांडया के लिए एक भी पोस्ट नहीं किया है। वहीं, स्टेडियम में भी नताशा उन्हें चीयर करती नजर नहीं आईं थी। इसीलिए हार्दिक-नताशा (Hardik-Natasa Divorce) की अनबन और उनके बीच अनबन की चर्चाएं उठी हैं। इसी बीच नताशा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ ही इस वीडियो में उन्होंने कुछ बातें की हैं।

वीडियो में नताशा कहती हैं-

“कॉफी पीते समय मेरे मन में एक ख्याल आया। हम कितनी जल्दी किसी के बारे में राय बना लेते हैं। अगर कोई सामान्य से अलग व्यवहार कर रहा है तो हम उस पर नजर नहीं रखते। हम उसे शांति से नहीं देखते और हम सहानुभूति नहीं रखते। हम नहीं जानते कि क्या हुआ। हम इस स्थिति के पीछे के सटीक कारणों को नहीं जानते।”

इसके बाद उन्होंने आगे कहा-

“So, let’s be less judgemental, observe more, have more empathy, and be patient.”

यानी दूसरों को आंकने पर ध्यान न दें, चीजों को समझे, सहानुभूति दिखाए और धैर्य रखें। नताशा ने इस वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है

इससे पहले नताशा ऐसे कई पोस्ट और वीडियो शेयर कर चुकी हैं। नताशा ने एक वीडियो में कहा, “भगवान हमेशा आपके साथ रहेंगे, वह आपको कभी नहीं छोड़ेंगे, डरो मत और निराश मत हो।” नताशा के इन वीडियो से हार्दिक को लेकर उनके तलाक की चर्चा और भी तूल पकड़ने लगी है।

देखें वीडियो 

हार्दिक और नताशा ने 31 मई, 2020 को शादी के बंधन में बंधे थे और एक नई जिंदगी की शुरुआत की थी। शादी के कुछ महीने बाद नताशा ने अपने पहले बच्चे अगस्त्य को जन्म दिया। नताशा अक्सर हार्दिक और अगस्त्य के साथ तस्वीरें शेयर करती नजर आती थीं। कहा गया कि आईपीएल के दौरान सहानुभूति बटोरने के लिए हार्दिक-नताशा ने तलाक का स्टंट किया। लेकिन, वर्ल्ड कप में भी नताशा कहीं नजर नहीं आईं तो उनके तलाक की चर्चाएं फिर से शुरू हो गई हैं। इस बारे में अभी तक हार्दिक और नताशा में से किसी ने भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

আরো ताजा खबर

IND vs AFG 2026: भारतीय टीम को सुलझानी होगी स्पिन डिपार्टमेंट की गुत्थी – सुनील गावस्कर

Sunil Gavaskar (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर का मानना है कि टीम इंडिया को अपने स्पिन विभाग को लेकर जल्द फैसला...

India Tour of Ireland 2026: जानें कब, कहां और कैसे देखें मैच, लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी

Ireland vs India 2026 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम जून 2026 में आयरलैंड दौरे पर दो मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। इस छोटी लेकिन रोमांचक सीरीज का...

भीषण गर्मी से बचने के लिए BCCI का बड़ा कदम, 2027 से जल्दी शुरू हो सकता है IPL

BCCI mulling to start IPL 2027 early, hold Final by May 15 (image via X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड 2027 सीजन से इंडियन प्रीमियर लीग के शेड्यूल में बड़े बदलाव...

‘टीम को एक लीडर के तौर पर उनकी जरूरत है’ – माइकल वॉन चाहते हैं कि बेन स्टोक्स कप्तान के तौर पर वापसी करें

Michael Vaughan wants Ben Stokes to return as England captain (image via getty) इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने बेन स्टोक्स को इंग्लैंड का कप्तान बने रहने का समर्थन...