Skip to main content

ताजा खबर

MS Dhoni और Suresh Raina ने 15 August के दिन एक साथ क्यों लिया था संन्यास? वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

MS-Dhoni-and-Suresh-Raina (Pic Source-X)

15 अगस्त 2020, यानी की आज से ठीक चार साल पहले शाम को 7 बजकर 29 मिनट पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने एक ट्वीट करके अपने करोड़ों फैंस का दिल तोड़ दिया था। यही वो समय था जब एमएस धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। वहीं, धोनी के संन्यास के कुछ देर बाद बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना ने भी संन्यास का एलान कर दिया था। दोनों के इस फैसले ने पूरे क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया था।

धोनी और रैना दोनों साथ में पहले टीम इंडिया के लिए खेले और फिर सीएसके के लिए खेले, लेकिन दोनों ने एक साथ क्यों संन्यास लिया, इसके पीछे की वजह खुद रैना ने बताई थी। रैना ने बताया कि उन्होंने और धोनी ने मिलकर एक साथ 15 अगस्त के दिन ही क्यों संन्यास लिया। रैना ने क्या कहा था आइए हम आपको बताते हैं।

MS Dhoni और Suresh Raina ने क्यों लिया 15 अगस्त के दिन संन्यास?

दरअसल, सुरेश रैना ने पिछले साल एक इंटरव्यू में बताया था कि हमने (धोनी) एक साथ इतने मैच खेले। मैं उनके साथ भारत और सीएसके के लिए खेलने के लिए भाग्यशाली था। हमें बहुत प्यार मिला। मैं गाजियाबाद से आया हूं, धोनी रांची से। मैं एमएस धोनी के लिए खेला, फिर मैं देश के लिए खेला। यह कनेक्शन है। हमने इतने फाइनल खेले हैं, हमने वर्ल्ड कप जीता है।

वह एक महान लीडर और एक महान इंसान है। हमने पहले ही मन बना लिया था कि 15 अगस्त को हम संन्यास लेंगे। धोनी की जर्सी नंबर 7 और मेरा 3, जिसको मिलकर 73 बनता और भारत आजादी के 73 साल ही मना रहा था। तो हमें लगा इससे अच्छा रिटायरमेंट का कोई और दिन नहीं हो सकता है।

एमएस धोनी ने भारत के लिए कुल 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी20 मैच खेले हैं। उनके नाम टेस्ट में 4876 रन, वनडे में 10773 और टी20 में 1617 रन हैं। धोनी ने टेस्ट में 6 शतक और 33 अर्धशतक, वनडे में 10 शतक और 73 अर्धशतक, जबकि टी20 में 2 अर्धशतक जड़े। वहीं, सुरेश रैना ने भारत के लिए कुल 18 टेस्ट, 226 वनडे और 78 टी20 मैच खेले।

আরো ताजा खबर

ACC Men’s U19 Asia Cup 2025: वैभव सूर्यवंशी की 171 रनों की ऐतिहासिक पारी के बाद बने गए ये 5 रिकाॅर्ड

Vaibhav Suryavanshi (Image credit Twitter – X) ACC मेन्स अंडर-19 एशिया कप 2025 के पहले मैच में भारत अंडर-19 टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने ऐसा कारनामा कर दिखाया,...

IPL 2026: CSK के सेटअप में फिट क्यों नहीं बैठते कैमरन ग्रीन? पढ़ें ये दिलचस्प खबर

IPL 2026: Cameron Green (image via getty) आईपीएल 2026 मिनी-ऑक्शन कुछ ही दिन दूर है, और उम्मीद है कि उस दिन कैमरन ग्रीन सबसे बड़ी सुर्खियां बटोरेंगे। उम्मीद है कि...

ICC और JioStar ने पार्टनरशिप की पुष्टि की, $3 बिलियन की मीडिया राइट्स डील पर लगी मुहर

ICC and JioHotstar (image via X) इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल और जियोस्टार ने मीडिया रिपोर्ट्स के बाद मनमुटाव की अफवाहों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा गया था कि उनकी...

IND vs SA 2025, 3rd T20I: पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड व संभावित प्लेइंग 11 पर डालें एक नजर

IND vs SA 3rd T20I (image via X) भारत और साउथ अफ्रीका तीसरे टी20आई मैच के साथ अपनी चल रही टी20आई सीरीज जारी रखने के लिए तैयार हैं। दोनों टीमें...