Skip to main content

ताजा खबर

31 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

31 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X)
Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. AUS vs BAN 2026: स्कॉट बोलैंड के साथ और टेस्ट मैच खेलने में मजा आएगा – जोश हेजलवुड

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले, जोश हेजलवुड ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो के हवाले से कहा- “मैं स्कॉटी के साथ और खेलना चाहूंगा। जाहिर है, हम कुछ हद तक एक जैसे हैं, लेकिन मुझे लगता है कि हमारी बॉलिंग में अभी भी काफी अंतर है। जब भी उसे मौका मिला है, उसने अविश्वसनीय रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है। जैसे-जैसे उसकी उम्र बढ़ रही है, उसका करियर और बेहतर होता जा रहा है।”

2. ‘मुझे पक्का यकीन था कि मैं भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलूंगा’ श्रीलंका दौरे पर चुने जाने के बाद 33 साल के सारांश जैन का बड़ा बयान

33 वर्षीय स्पिन ऑलराउंडर सरांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष और धैर्य का नतीजा है। श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए जब उनका नाम टीम में शामिल किया गया, तो यह पल उनके और उनके परिवार के लिए बेहद भावुक था।

सरांश का कहना है कि उन्हें यकीन था कि एक दिन वह भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट जरूर खेलेंगे, लेकिन उन्हें उम्मीद नहीं थी कि मौका इतनी जल्दी मिल जाएगा।सरांश ने बताया कि जिस दिन टीम का ऐलान हुआ, उस समय वह सुबह मंदिर जा रहे थे। रास्ते में उनके फोन पर लगातार कॉल और मैसेज आने लगे। पहले तो उन्हें समझ नहीं आया कि आखिर बात क्या है।

3. इंग्लैंड ने टेस्ट में जो रूट को नया कप्तान और स्टीफन फ्लेमिंग को कोच नियुक्त किया

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने अपनी पुरुष टेस्ट टीम के लिए बड़ा फैसला लिया है। अनुभवी बल्लेबाज जो रूट को एक बार फिर टेस्ट टीम की कप्तानी सौंपी गई है, जबकि न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग को नया टेस्ट हेड कोच नियुक्त किया गया है। दोनों की नियुक्ति के साथ इंग्लैंड ने भविष्य को ध्यान में रखते हुए नई शुरुआत की है। स्टीफन फ्लेमिंग फिलहाल न्यूजीलैंड में अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। वह पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद इंग्लैंड टीम की कमान संभालेंगे।

4. रहाणे के रिटायरमेंट पर विराट कोहली का रिएक्शन, अजिंक्य को बताया टेस्ट का बेस्ट पार्टनर

भारत के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने 30 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया। उनके इस फैसले के बाद क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। इसी कड़ी में विराट कोहली ने भी अपने लंबे समय के साथी रहाणे के लिए भावुक संदेश साझा किया।

विराट ने कहा कि रहाणे ने भारतीय क्रिकेट के लिए शानदार योगदान दिया है और उन्हें अपने पूरे करियर पर गर्व होना चाहिए। विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे ने कई यादगार टेस्ट पारियां साथ खेली हैं। दोनों ने मुश्किल परिस्थितियों में भारत के लिए अहम साझेदारियां निभाईं। यही वजह है कि विराट ने रहाणे को अपना सबसे पसंदीदा टेस्ट बल्लेबाजी साथी बताया।

5. ‘यह बात समझ से बाहर’ इरफान पठान श्रीलंका दौरे के लिए इस परफॉर्मर की अनदेखी से नाखुश

हाल ही में श्रीलंका दौरे के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान किया गया, तो इसमें कई ऐसे अनलकी खिलाड़ी भी रहे, जो अलग-अलग वजहों से टीम में जगह नहीं बना सके। इसमें आप हर्ष दुबे, सरफराज खान और पिछले घरेलू सीजन के सबसे सफल गेंदबाज रहे जम्मू-कश्मीर के मीडियम पेसर आकिब नबी आदि रहे। और अब पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने इस पेसर को टीम में  जगह न मिलने पर निराशा जाहिर की है। इरफान पठान ने एक मीडिया हाउस से बातचीत में कहा, ‘नबी का चयन न होने को लेकर सच में मेरे पास कोई तार्किक जवाब नहीं है। मुझे चयन प्रक्रिया समझ नहीं आई।

6. सीएसके में धोनी के पूर्व साथी क्रिकेट रहे एल्बी मोर्कल को इस टीम का कोच नियुक्त किया गया

इस समय क्रिकेट जगत से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। बता दें अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर एल्बी मोर्कल (Albie Morkel) को SA20 लीग में जोबर्ग सुपर किंग्स (Joburg Super Kings) का अगला मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। उनसे पहले यह जिम्मेदारी न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) के कंधों पर थी, लेकिन हाल ही में उनके इंग्लैंड क्रिकेट टीम के टेस्ट फॉर्मेट का कोच बनने के बाद फ्रेंचाइजी को नए कोच की तलाश थी। तो वहीं, अब मोर्कल को नियुक्त करते हुए जोबर्ग सुपर किंग्स ने उस कमी को पूरा किया।

7. WI vs PAK: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले पाकिस्तान को झटका, ये खिलाड़ी दूसरे टेस्ट से हुआ बाहर

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में करारी हार झेलने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम को एक और बड़ा झटका लगा है। बता दें कि दूसरे टेस्ट मैच से पहले टीम को मजबूरी में बदलाव करना पड़ रहा है। टीम के सबसे बेहतरीन फॉर्म में चल रहे बाएं हाथ के बल्लेबाज शान मसूद दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। यह दूसरा टेस्ट 2 से 6 अगस्त तक पोर्ट-ऑफ-स्पेन में खेला जाएगा। मसूद को पहले टेस्ट में कैरेबियाई तेज गेंदबाज जेडन सील्स की एक तेज गेंद पर बाएं हाथ की तर्जनी (इंडेक्स फिंगर) पर चोट लगी थी।

8. Duleep Trophy 2026: वैभव सूर्यवंशी को उप-कप्तान बनाए जाने से नाराज़ हुए हर्षा भोगले, कह दी ये बड़ी बात

दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए ईस्ट जोन 15 सदस्यीय टीम का ऐलान हाल में ही हुआ है। विकेटकीपर ईशान किशन को टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि 15 वर्षीय सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को उप-कप्तान चुना गया है। यह टूर्नामेंट 23 अगस्त से शुरू होगा। दूसरी ओर, सूर्यवंशी को इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलने से मशहूर क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले खुश नहीं हैं और उन्होंने चयनकर्ताओं के इस फैसले पर नाराजगी जताई है। हर्षा ने एक्स पर लिखा, “मैं समझ नहीं पा रहा कि वैभव सूर्यवंशी को एक सीनियर रेड बॉल टीम का उपकप्तान बनाने के पीछे क्या सोच है। उन्होंने 12 पारियां खेली हैं और 17.25 की औसत से 207 रन बनाए हैं। उसका टैलेंट असाधारण है, लेकिन रेड बॉल क्रिकेट में अभी सीखने का लंबा सफर बाकी है और वह इसमें अभी बहुत नीचे हैं।”

আরো ताजा खबर

अजिंक्य रहाणे के रिटायरमेंट के बाद कौन बनेगा KKR का कप्तान? यहां जानें 

Ajinkya Rahane (Image Credit- Twitter X) अनुभवी भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने 30 जुलाई, गुरूवार को क्रिकेट के सभी फाॅर्मेट से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है। रहाणे के संन्यास...

रहाणे के रिटायरमेंट पर विराट कोहली का रिएक्शन, अजिंक्य को बताया टेस्ट का बेस्ट पार्टनर

Virat Kohli Ajinkya Rahane (Image credit Twitter – X) भारत के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने 30 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का ऐलान कर...

‘मुझे पक्का यकीन था कि मैं भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलूंगा’ श्रीलंका दौरे पर चुने जाने के बाद 33 साल के सारांश जैन का बड़ा बयान

Saransh Jain (Image credit Twitter – X) 33 वर्षीय स्पिन ऑलराउंडर सरांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष और धैर्य का नतीजा है। श्रीलंका के खिलाफ...

इंग्लैंड ने टेस्ट में जो रूट को नया कप्तान और स्टीफन फ्लेमिंग को कोच नियुक्त किया

Joe Root & Stephen (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने अपनी पुरुष टेस्ट टीम के लिए बड़ा फैसला लिया है। अनुभवी बल्लेबाज जो रूट...