Skip to main content

ताजा खबर

Mohammed Shami ने Reels का लिया सहारा, Ajit Agarkar को मिला गेंदबाज से बड़ा इशारा

Mohammed Shami ने Reels का लिया सहारा, Ajit Agarkar को मिला गेंदबाज से बड़ा इशारा

(Image Credit- Instagram)

Mohammed Shami टीम इंडिया में वापसी करने के लिए बेताब हैं, लेकिन उनको बोर्ड वापसी का मौका ही नहीं दे रहा है। दूसरी ओर शमी लगातार घरेलू क्रिकेट खेलकर खुद को साबित करने में लगे हैं, इस बीच अब उन्होंने ऐसी रील्स शेयर करना शुरू कर दी है जिसे जरिए वो टीम इंडिया के सेलेक्टर्स को अपनी फिटनेस दिखा रहे हैं।

3 बड़े घरेलू टूर्नामेंट खेले हैं Mohammed Shami ने

Mohammed Shami ने टीम इंडिया से अपना आखिरी मैच साल 2023 में खेला था, उसके बाद वो चोट के कारण अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेल पाए हैं। इस बीच शमी ने घरेलू क्रिकेट के जरिए 22 गज पर वापसी की थी, जहां तेज गेंदबाज ने पहले रणजी ट्रॉफी खेली थी फिर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेली थी और उसे बाद वो विजय हजारे ट्रॉफी खेल रहे हैं और इसी के साथ ही वो सुपर फिट भी नजर आ रहे हैं।

Ajit Agarkar को दिखाने के लिए ये लगातार रील शेयर कर रहे हैं Shami!

*Mohammed Shami इन दिनों लगातार इंस्टाग्राम पर रील्स शेयर कर रहे हैं।
*पहली रील वीडियो में ये खिलाड़ी नेट्स में गेंदबाजी करते हुए नजर आया।
*वहीं दूसरी रील में शमी घरेलू क्रिकेट में बल्लेबाजी और गेंदबाजी करते दिखे।
*चैंपियंस ट्रॉफी से पहले शायद Ajit Agarkar को अपनी फिटनेस दिखा रहे हैं शमी।

Shami ने पहले नेट्स की ये रील वीडियो पोस्ट की थी

View this post on Instagram

A post shared by 𝕸𝖔𝖍𝖆𝖒𝖒𝖆𝖉 𝖘𝖍𝖆𝖒𝖎 (@mdshami.11)

उसके बाद उन्होंने घरेलू क्रिकेट से जुड़ी रील की शेयर

View this post on Instagram

A post shared by 𝕸𝖔𝖍𝖆𝖒𝖒𝖆𝖉 𝖘𝖍𝖆𝖒𝖎 (@mdshami.11)

रवि शास्त्री ने दिया था शमी को लेकर बयान

इस बार हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए शमी टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे, दूसरी ओर वो लगातार घरेलू क्रिकेट खेल रहे थे और बीच सीरीज में भी उनके नाम पर विचार नहीं किया गया। इसे लेकर रवि शास्त्री ने अब एक बयान दिया है, उन्होंने कहा कि-मैं शमी को टीम का हिस्सा बनाए रखता और ये सुनिश्चित करता कि टीम के साथ उनका रिहैबिलिटेशन हो। वहीं आगे रवि शास्त्री ने कहा कि- बेस्ट फिजियो के साथ उसकी निगरानी करता और ऑस्ट्रेलिया में मौजूद इंटरनेशनल फिजियो से भी सबसे अच्छी सलाह लेता और देखता कि वो कैसा कर रहे है।

আরো ताजा खबर

ईशान किशन ने दलीप ट्राॅफी फाइनल में ठोका दोहरा शतक, साथ ही तोड़े इतने सारे रिकाॅर्ड्स 

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) दलीप ट्राॅफी के जारी सीजन का फाइनल मैच 6 सितंबर से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में...

ईशान किशन ने रचा इतिहास, तोड़ा दिनेश कार्तिक का खास रिकाॅर्ड, 39 साल बाद कर दिया बड़ा कारनामा

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम...

क्या दलीप ट्रॉफी फाइनल में दोहरा शतक लगाने के बाद ईशान किशन भारत की टेस्ट टीम में वापसी कर सकते हैं?

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन (Ishan Kishan) दलीप ट्राॅफी के फाइनल में साउथ जोन के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन करते हुए नजर आए।...

पाकिस्तान के जारी इंग्लैंड दौरे के बीच PCB एक्शन मोड में, शुरू की अनुशासनात्मक जांच, कई खिलाड़ियों पर गिरेगी गाज

Babar Azam (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम का इंग्लैंड दौरा अब मैदान के साथ-साथ ड्रेसिंग रूम के विवादों के कारण भी चर्चा में है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती...