Skip to main content

ताजा खबर

MLC 2024: मिलिए मार्कस स्टोइनिस की जबरा फैन से, 14 घंटे की ड्राइव कर मिलने पहुंची थी क्रिकेटर से 

MLC 2024 मिलिए मार्कस स्टोइनिस की जबरा फैन से 14 घंटे की ड्राइव कर मिलने पहुंची थी क्रिकेटर से

Marcus Stoinis (Image Credit- Twitter/X)

जारी मेजर लीग क्रिकेट (MLC) 2024 में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मार्कस स्टोइनिस (Marcus Stoinis) की एक फीमेल जबरा फैन को देखने को मिली है। बता दें कि यह महिला क्रिकेट फैन क्रिकेटर से मिलने के लिए 14 घंटे की लंबी ड्राइव के बाद Colorado Springs से Dallas पहुंची है।

यह घटना जारी टूर्नामेंट के आखिरी लीग मैच में देखने को मिली, जब ग्रैड प्रैरी स्टेडियम में एक महिला क्रिकेट फैन जो स्टोइनिस की बहुत बड़ी फैन है, वह हाॅलीवुड एनीमे कैरेक्टर हल्क का पोस्टर लेकर मार्कस स्टोइनिस से मिलने पहुंची।

इस पोस्ट में हल्क की तस्वीर में मार्कस को दिखाया गया है। साथ ही इस फैन की वीडियो को स्टोइनिस की एमएलसी फ्रेंचाइजी टेक्सास सुपर किंग्स (Texas Super Kings) ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर भी शेयर किया है। इस वीडियो में यह महिला फैन क्रिकेटर और खेल के प्रति अपनी भावनाओं को बताती हुई नजर आ रही है।

देखें इस महिला क्रिकेट फैन की वीडियो

दूसरी ओर, आपको टूर्नामेंट के आखिरी लीग मैच के बारे में बताएं तो इस मैच में 37 रनों से जीत हासिल कर, टेक्सास सुपर किंग्स ने टूर्नामेंट के अगले दौर के लिए क्वालिफाई कर लिया है। मुकाबले के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो पहले बल्लेबाजी करते हुए टेक्सास सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए।

टीम के लिए कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 39 तो Calvin Savage ने 45 रनों का योगदान दिया। तो वहीं गेंदबाजी में सीटल ऑर्कस के लिए आर्यन देसाई व कीमो पाॅल को 2-2 तो कैमरन गैनोन, नांद्रे बर्गर और माइकल ब्रेसवेल को 1-1 विकेट मिला।

इसके बाद जब टेक्सास सुपर किंग्स से मिले 178 रनों के टारगेट का सीटल ऑर्कस पीछा करने उतरी, तो वह 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 140 रन ही बना पाई और मैच में उसे 37 रनों से हार का सामना करना पड़ा। टीम के लिए सिर्फ विकेटकीपर क्विंटन डिकाॅक ही 26 रनों की बेस्ट पारी खेल पाए।

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...