Skip to main content

ताजा खबर

आईसीसी टी20 रैंकिंग में मार्कस स्टोइनिस बने दुनिया के नंबर 1 ऑलराउंडर

Marcus Stoinis (Image Source: Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने लेटेस्ट आईसीसी टी20 रैंकिंग में मोहम्मद नबी को पछाड़कर पहला पायदान अपने नाम किया। इस समय खेले जा रहे आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में मार्कस स्टोइनिस ने अभी तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और कई फैंस का दिल जीता है।

बता दें, ओमान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में अनुभवी ऑलराउंडर ने 67 रनों की नाबाद मैच विनिंग पारी खेली थी और तीन विकेट हासिल किए थे। उन्होंने ओमान के खिलाफ प्लेयर ऑफ़ द मैच अवार्ड भी अपने नाम किया था। इंग्लैंड के खिलाफ भी मार्कस स्टोइनिस ने 30 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी और एक विकेट हासिल किया था।

नामीबिया के खिलाफ बेहतरीन ऑलराउंडर ने दो विकेट झटके थे। स्कॉटलैंड के खिलाफ जब ऑस्ट्रेलिया काफी खराब स्थिति में थी तब मार्कस स्टोइनिस के धुआंधार 60 रनों की बदौलत टीम ने 5 विकेट से जीत दर्ज की थी। आईसीसी टी20 रैंकिंग में पहले स्थान पर मार्कस स्टोइनिस है जबकि दूसरे पर श्रीलंका के Wanindu Hasaranga है। इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर शाकिब अल हसन है और मोहम्मद नबी चौथे पायदान पर गिर चुके हैं।

सुपर 8 में ऑस्ट्रेलिया को अपना पहला मुकाबला 20 जून को बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है

ग्रुप स्टेज में ऑस्ट्रेलिया ने कमाल का प्रदर्शन किया था और सुपर 8 में अपनी जगह पक्की की थी। अब ऑस्ट्रेलिया को अपना अगला मैच बांग्लादेश के खिलाफ सुपर 8 में खेलना है। यह मुकाबला एंटीगुआ में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि उनके सभी खिलाड़ी इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है और वो आगे भी इसी प्रदर्शन को जारी रखना चाहेंगे।

मार्कस स्टोइनिस ने अभी तक इस टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ी है और आगे भी उन्हें बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। बता दें, आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का पहला सेमीफाइनल 26 जून को जबकि दूसरा 27 जून को खेला जाएगा। इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट का फाइनल 29 जून को होगा।

আরো ताजा खबर

सूर्यकुमार यादव को फिर से मिली कप्तानी, इस टूर्नामेंट में संभालेंगे टीम की कमान 

Suryakumar Yadav Breaks Silence on India Comeback Plans (image via getty) भारत को अपनी कप्तानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को मुंबई...

‘खेल के प्रति जुनून’ क्रिकेट जगत ने कुछ इस अंदाज में दी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई

Virat Kohli and Suresh Raina (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।...

38 साल के हुए किंग, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) Virat Kohli Networth: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज 5 नवंबर 2026 को अपना 38वां जन्मदिन...

5 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND 2026, 1st ODI: भारत ने 5 विकेट से जीता पहला वनडे, विराट कोहली ने खेली 74 रनों की पारी...