
San Francisco Unicorns vs Los Angeles Knight Riders (Image Credit- Twitter/X)
MLC 2024, San Francisco Unicorns vs Los Angeles Knight Riders: टी20 क्रिकेट में वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी आंद्रे रसेल की पावरहिटिंग का कोई सानी नहीं है। तो वहीं रसेल की पावरहिटिंग का नजारा जारी मेजर लीग क्रिकेट के दूसरे सीजन में देखने को मिला है।
बता दें कि जारी टूर्नामेंट का चौथा मैच 8 जुलाई को सैन फ्रांसिस्को यूनिकाॅन्स और लाॅस एंजलिस नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। डलास के ग्रैंड प्रेरी स्टेडियम पर खेले गए इस मैच में आंद्रे रसेल ने हारिस रउफ के खिलाफ एक बेहतरीन शाॅट खेला, जो सीधे लेग साइड की ओर स्टेडियम से बाहर चला गया।
जैसे ही रसेल ने यह शाॅट खेला, तो उनके इस शाॅट की वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। मैच में रसेल 25 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 40* रन बनाकर नाबाद रहे, लेकिन उनकी टीम को मैच में हार का सामना करना पड़ा है।
देखें आंद्रे रसेल के इस शानदार शाॅट की वीडियो
Andre Russell Vs Haris Rauf:
2023 – 108M six.
2024 – 107M six. pic.twitter.com/p5t9PIbX3t— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) July 8, 2024
दूसरी ओर, आपको मैच के बारे में जानकारी दें तो मुकाबले में लाॅस एंजलिस नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए राइडर्स ने 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए।
टीम की ओस से रसेल ही 40 रन बनाकर टाॅप स्कोरर रहे, तो शाकिब अल हसन ने 35 रन बनाए, तो जेसन राॅय ने 26 रन बनाए। तो वहीं यूनिकाॅन्स की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो ब्राॅडी कूच व हारिस रउफ को 2-2 विकेट मिले, अबरार अहमद व लियम प्लंकेट ने 1-1 विकेट लिया।
इसके बाद, जब सैन फ्रांसिस्को यूनिकाॅन्स लाॅस एंजलिस नाइट राइडर्स से मिले 166 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी, तो उसने 15.2 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर इस टारगेट को हासिल कर लिया। यूनिकाॅन्स के लिए फिन एलन ने 37 गेंदों में 63 रनों की शानदार पारी खेली, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवाॅर्ड दिया गया।
PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया
IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए
Women’s T20 WC 2026: न्यूजीलैंड ने की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा; ये 3 दिग्गज खेलेंगे अपना आखिरी टी20 विश्व कप
29 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

