Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup 2024: आंद्रे रसेल ने किया सेमीफाइनल में पहुंचने वाले टाॅप 4 का चयन, देखें किन टीमों को मिली जगह 

T20 World Cup 2024: आंद्रे रसेल ने किया सेमीफाइनल में पहुंचने वाले टाॅप 4 का चयन, देखें किन टीमों को मिली जगह 

T20 World Cup 2024 (Image Credit- Twitter X)

वेस्टइंडीज और यूएसए की मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप का 9वां सीजन खेला जा रहा है। 20 टीमों के बीच खिताब जंग के लिए कुल 55 मैच खेले जाएंगे। तो वहीं अभी तक टूर्नामेंट में क्रिकेट फैंस को कुछ रोमांचक मैच देखने को मिले हैं।

साथ ही छोटी टीमों ने बड़ी टीमों के साथ उलटफेर भी किया है। ऐसे में कोई भी इस बात का अंदाजा नहीं लगा सकता है कि कौनसी टीमें, टूर्नामेंट के अगले दौर में जगह बनाने वाली हैं।

हालांकि, इस सब के बीच वेस्टइंडीज के दो बार के टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन ऑलराउंडर खिलाड़ी आंद्रे रसेल (Andre Russell) ने जारी टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टाॅप 4 टीमों को चयन किया है। आइए जानते हैं रसेल के अनुसार कौनसी टीमें सेमीफाइनल में पहुंचने वाली हैं?

आंद्रे रसेल ने चुने टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनलिस्ट

बता दें कि आंद्रे रसेल की एक वीडियो को उनकी आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में रसेल कहते हैं- सेमीफाइनल में मेरे ख्याल से पहुंचेगी वेस्टइंडीज, भारत और ऑस्ट्रेलिया के भी सेमीफाइनल में पहुंचने के अच्छे चांस हैं। इसके अलावा चौथी टीम इंग्लैंड हो सकती है कि उन्होंने पिछले कुछ समय में कैरेबियाई धरती पर बेहतर प्रदर्शन किया है।

देखें आंद्रे रसेल की ये वीडियो

दूसरी ओर, आपको आंद्रे रसेल की टीम और जारी टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रही वेस्टइंडीज के बारे में बताएं तो उन्होंने अभी तक सिर्फ दो मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने जीत हासिल की है। वेस्टइंडीज ने पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ हुए पहले मैच में 5 विकेट से जीत हासिल की थी। तो वहीं इसके बाद युगांडा के खिलाफ हुए दूसरे मैच में 134 रनों से बड़ी जीत हासिल की थी।

इसके बाद अब वेस्टइंडीज अपने अगले मैच में 12 जून को न्यूजीलैंड का सामना करने वाली है। दोनों टीमों के बीच यह मैच त्रिनिदाद स्थित ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच को जीतने के साथ वेस्टइंडीज सुपर 8 में अपनी जगह सुनिश्चित कर लेगी।

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...