
James Anderson. (Image Source: Getty Images)
इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। जेम्स एंडरसन का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। उन्होंने जुलाई 2024 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच खेला था।
जेम्स एंडरसन ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटिंग टेस्ट करियर में कुल 704 विकेट झटके हैं। अब जेम्स एंडरसन को मेजर लीग क्रिकेट में भी जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। BBC की एक रिपोर्ट के मुताबिक मेजर लीग क्रिकेट की एक फ्रेंचाइजी जेम्स एंडरसन को अपनी टीम में शामिल करने के लिए उत्साहित है।
अभी तक इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में कई बेहतरीन खिलाड़ियों को भाग लेते हुए देखा गया है। मेजर लीग क्रिकेट 2024 में ग्लेन मैक्सवेल, स्टीव स्मिथ, पैट कमिंस सहित कई धुआंधार खिलाड़ियों को जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए देखा गया था। इस सीजन में कई बेहतरीन मैच भी खेले गए थे। US के युवा खिलाड़ियों ने भी इसमें अपनी छाप छोड़ी थी। ऐसी भी रिपोर्ट सामने आ रही है कि 2025 सीजन में इस टूर्नामेंट के मुकाबले बढ़ जाएंगे और कुल 35 मैच खेले जाएंगे।
जेम्स एंडरसन के पास फ्रेंचाइजी लीग क्रिकेट में भी खेलने का काफी अनुभव है। उन्होंने फ्रेंचाइजी लीग क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और तमाम फैंस का दिल जीता है।
मैं ठंड में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड जरूर जाऊंगा: जेम्स एंडरसन
जेम्स एंडरसन ने स्काई स्पोर्ट्स को बताया था कि, ‘इस समय मुझे पाकिस्तान और न्यूजीलैंड ठंड में जाना है। मैं अभी काफी कुछ सीख रहा हूं। मेरे लिए कई चीजें नहीं है। मैं यही समझने की कोशिश कर रहा हूं कि अपने करियर के अगले पड़ाव में मैं क्या चाहता हूं।’
बता दें कि, मेजर लीग क्रिकेट 2023 के फाइनल में MI न्यूयॉर्क ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी जबकि 2024 के फाइनल में वाशिंगटन फ्रीडम ने 96 रनों से सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न को हराया था। जेम्स एंडरसन की फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में काफी ज्यादा है और तमाम फैंस उन्हें इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के आगामी सीजन में भाग लेते हुए जरूर देखना चाहेंगे।
RCB vs GT, Top 10 Memes: बेंगलुरु बनाम गुजरात क्वालीफायर 1 के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर
IPL 2026: पहले क्वालिफायर में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को 92 रनों से हराकर, फाइनल में बनाई जगह
IPL 2026, Qualifier 1: विराट कोहली के नाम हुआ एक और अनोखा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने कोहली
आईपीएल प्लेऑफ में रजत पाटीदार ने रचा इतिहास, तोड़ दिया सुरेश रैना का ये 12 साल पुराना ‘महारिकाॅर्ड’

