Skip to main content

ताजा खबर

MCG में जमकर बोलेगा विराट कोहली का बल्ला, मैथ्यू हेडन को है पूरा विश्वास, तारीफ करते हुए दिया बड़ा बयान 

Matthew Hayden and Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

ऑस्ट्रेलिया और भारत (AUS vs IND) के बीच जारी BGT सीरीज का चौथा बाॅक्सिंग डे टेस्ट मैच 26 दिसंबर से ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, मेलबर्न में खेला जाएगा। हालांकि, इस मैच के शुरू होने से पहले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज क्रिकेटर मैथ्यू हेडन का बड़ा बयान सामने आया है।

हेडन को विश्वास है कि मेलबर्न में विराट कोहली (Virat Kohli) का बल्ला जमकर प्रदर्शन करता हुआ नजर आएगा। बता दें कि जारी सीरीज में अगर पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में हुए पहले टेस्ट मैच में की दूसरी पारी में कोहली की शतकीय पारी को छोड़ दें, तो वह कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। तीन टेस्ट मैचों के दौरान खेली गई 6 पारियों में कोहली सिर्फ 126 रन ही बना पाए हैं।

विराट कोहली को लेकर मैथ्यू हेडन ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि बाॅक्सिंग डे टेस्ट मैच से पहले विराट कोहली को लेकर, मैथ्यू हेडन ने स्टार स्पोर्ट्स के साथ चर्चा करते हुए कहा- जीत हो सकती थी, हार हो सकती थी, आप सौ अलग-अलग चीजों की लिस्ट बना सकते हैं, जहां पर विराट कोहली ने अपने करियर के दौरान शानदार बल्लेबाज की होगी। लेकिन मेलबर्न में उनके पास एक अच्छा ट्रैक रिकाॅर्ड है।

बस उसे ट्रैक पर टिके रहने का तरीका ढूंढने की जरूरत है। ऑफ स्टंप के बाहर की लाइन एक ऐसी चीज है, जिसका वह विरोध कर सकता है। मेरा उन्हें एक सुझाव है कि वह लाइन के सामने आएं और अधिक से अधिक जमीन पर खेलने पर ध्यान दें।

मैं समझता हूं कि वह एक शानदार कवर ड्राइव खेलता है, लेकिन एक समय सचिन तेंदुलकर ने भी कवर ड्राइव खेलना कुछ समय के लिए टाल दिया था। फिर उन्होंने अपने तरीके से खेलना शुरू किया। विराट कोहली एक बड़ी पर्सनालिटी हैं, और मुझे यकीन है कि वह मेलबर्न में अच्छा करते हुए दिखेंगे।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: अहमदाबाद में गेंदबाजों का कहर, गुजरात ने एकतरफा मुकाबले में हैदराबाद को 82 रनों से हराया 

Gujarat Titans (Image Credit- Twitter X) गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच जारी आईपीएल 2026 का 56वां मैच, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। बता दें गुजरात...

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर BCCI सोर्स ने तोड़ी चुप्पी, बदलाव की अफवाहों को बताया बेबुनियाद

Iyer, Samson, Pandya (Image credit Twitter – X) भारतीय टी20 टीम की कप्तानी को लेकर पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चाएं चल रही हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया...

महिला T20 WC से पहले साउथ अफ्रीका को मिला बड़ा बूस्ट, इस दिग्गज ने रिटायरमेंट लिया वापिस

Shabnim Ismail (Image credit Twitter – X) दक्षिण अफ़्रीका महिला नेशनल क्रिकेट टीम ने आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। टीम...

IPL 2026, GT vs SRH: हैदराबाद के खिलाफ पर्पल जर्सी पहनकर क्यों खेल रही है गुजरात टाइटंस? यहां जानें वजह 

Gujarat Titans (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल के मैच नंबर 56 में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ, टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का...