Skip to main content

ताजा खबर

MCA अध्यक्ष पद के चुनाव में उपाध्यक्ष और सेकेट्ररी का नाम सबसे आगे, पढ़ें बड़ी खबर 

MCA अध्यक्ष पद के चुनाव में उपाध्यक्ष और सेकेट्ररी का नाम सबसे आगे, पढ़ें बड़ी खबर 

Mumbai Cricket Association. (Photo Source: Twitter)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अमोल काले के निधन के बाद मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) में अध्यक्ष का पद खाली पड़ा हुआ है। तो वहीं अब खबर आ रही है कि मौजूदा उपाध्यक्ष संजय नाइक (Sanjay Naik), सेकेट्ररी अंजिक्य नायक (Ajinkya Naik) और भूषण पाटिल (Bhushan Patil) नए अध्यक्ष बनने की रेस में सबसे आगे बने हुए हैं। गौरतलब है कि अध्यक्ष पद का चुनाव 23 जुलाई को प्रस्तावित है।

संजय नायक जो इस समय MCA में उपाध्यक्ष पद पर काम कर रहे हैं, उन्हें भारतीय जनता पार्टी (BJP) मुंबई का पूरा सपोर्ट है। तो वहीं अब उन्हें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) कोषाध्यक्ष आशीष शेलार (Ashish Shelar) ने अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए कहा गया है। साथ ही बता दें कि शेलार पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष शरद पवार के करीबी बताए जाते हैं, और नायक को पवार-शेलार ग्रुप द्वारा सपोर्ट किया जा रहा है।

संजय नायक का बड़ा आया सामने

बता दें कि एमसीए चुनाव को लेकर संजय नायक ने द इंडियन एक्सप्रेस के हवाले से कहा- आज मुझे आशीष शेलार-शरद पवार समूह से हमारे समूह नेता आशीष शेलार ने चुनाव लड़ने के लिए कहा। हम दिवंगत अध्यक्ष अमोल काले की विरासत को आगे बढ़ाएंगे और शहर में क्रिकेट के हित में काम करेंगे।

नायक ने आगे कहा- नये संविधान के अनुसार चुनाव की आवश्यकता थी। पुराने संविधान के अनुसार, शीर्ष पद खाली होने पर उपाध्यक्ष को प्रमोट किया जाता था। हमें अच्छी प्रतिक्रिया और हमारे मतदाताओं का विश्वास मिला है।

साथ ही बता दें कि सबसे दिलचस्प बात यह है कि अध्यक्ष पद के लिए एमसीए में सेकेट्ररी के पद पर कार्यरत अंजिक्य नायक को भी शेलार-पवार ग्रुप का समर्थन हैं। उन्होंने भी एमसीए से अपने लंबे समय से जुड़ाव की बात की है और कहा है कि वे भी अमोल काले की विरासत को आगे बढ़ाना चाहते हैं।

আরো ताजा खबर

17 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ENG vs IND, 2nd ODI: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ चार विकेट से जीत हासिल की, सीरीज 1-1 से बराबर गुरुवार, 16...

ENG vs IND, 2nd ODI: अनुभवी रूट की शानदार पारी के चलते इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया, सीरीज में की 1-1 की बराबरी

ENG vs IND, 2nd ODI: match report (image via getty) गुरुवार, 16 जुलाई को सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मैच में जो रूट की शानदार नाबाद 99 रनों...

16 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ENG vs IND 2026: ‘इस फाॅर्मेट में प्रसिद्ध कृष्णा बहुत अहम रहे हैं’ इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले अभिषेक नायर...

SM Trends: 16 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारत के बीच दूसरा वनडे मैच आज 16 जुलाई को कार्डिफ में खेला जाएगा। इस मैच को लेकर कुछ पोस्ट काफी तेजी...