Skip to main content

ताजा खबर

Man vs Wild सीरीज के फेम बेयर ग्रिल्स ने क्रिकेट फील्ड पर उतरकर जड़े दमदार शॉट्स, गगनचुंबी छक्कों की वीडियो यह रही

Man vs Wild सीरीज के फेम बेयर ग्रिल्स ने क्रिकेट फील्ड पर उतरकर जड़े दमदार शॉट्स, गगनचुंबी छक्कों की वीडियो यह रही

Bear Grylls and Andrew Strauss (Pic Source-X)

दुनियाभर में मशहूर प्रसिद्ध टीवी सीरीज Man vs Wild के सर्वाइवल एक्सपर्ट बेयर ग्रिल्स हाल ही में क्रिकेट के मैदान पर नजर आए। बेयर ग्रिल्स को क्रिकेटिंग फील्ड पर दमदार शॉट्स खेलते हुए देखा गया।

उनके क्रिकेट खेलने की वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही है। बता दें, बेयर ग्रिल्स खास वजह से क्रिकेट खेलते हुए नजर आए हैं। उन्होंने रुथ स्ट्रॉस फाउंडेशन (Ruth Strauss Foundation) को बढ़ावा देने के लिए क्रिकेट के मैदान पर उतरने का फैसला किया। उनके साथ इस वीडियो में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस भी मौजूद थे।

बेयर ग्रिल्स पूर्व इंग्लिश कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस के Ruth Strauss Foundation के लिए सेलिब्रिटी क्रिकेट खेलने मैदान पर पहुंचे। किसी को उम्मीद नहीं थी कि बेयर ग्रिल्स को इतना अच्छा क्रिकेट खेलने आता है। लेकिन जैसे ही बेयर ग्रिल्स फील्ड पर उतरे उन्होंने कई दमदार शॉट्स खेले जिसे देख खुद पूर्व इंग्लिश कप्तान भी दंग रह गए।

यह रही वीडियो:

Ruth Strauss Foundation की बात की जाए तो यह लंग्स कैंसर से जूझने वाले पीड़ितों के मदद के लिए काम करता है। एंड्रयू स्ट्रॉस ने इस संस्थान की शुरुआत साल 2018 से की थी। संस्थान की शुरुआत करने की बड़ी वजह उनकी पत्थी रुथ का लंग्स कैंसर की वजह से साल 2018 में निधन होना था। पत्नी की मौत के बाद स्ट्रॉस ने बड़ा कदम उठाते हुए रुथ स्ट्रॉस फाउंडेशन की शुरुआत की।

अब तक यह कई कैंसर पीड़ितों की मदद कर चुका है। संस्थान के जरिए स्ट्रॉस नॉन स्मोकिंग कैंसर के प्रति लोगों को अधिक शोध और सहयोग की आवश्यकता के बारे में जागरुक करते हैं। फिलहाल तमाम लोगों ने बेयर ग्रिल्स की भी जमकर प्रशंसा की है कि उन्होंने इस खास काम के लिए अपने आप को उपलब्ध रखा और साथ ही उन्होंने काफी अच्छा क्रिकेट खेला। बेयर ग्रिल्स की फैन फॉलोइंग भी पूरी दुनिया में काफी ज्यादा है और तमाम लोग उनके इस नए रूप को देखकर काफी हैरान भी है।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...