Skip to main content

ताजा खबर

LSG टीम अभी से बना रही है मास्टर प्लान, खिलाड़ी लगा रहे हैं नेट्स में अपनी पूरी जान

(Image Credit- Instagram)

LSG टीम ने इस बार मेगा ऑक्शन में कई स्टार खिलाड़ियों को अपने नाम किया है, ऐसे में टीम इस बार अपना पहला खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी। इसके लिए टीम ने अभी से अपनी तैयारियों को शुरू भी कर दिया है, जिसकी झलक टीम के सोशल मीडिया पर देखने को मिली है और इस दौरान कई अहम खिलाड़ी भी नेट्स में कड़ी मेहनत कर रहे थे।

ऋषभ पंत पर सभी की नजर होगी

ऋषभ पंत काफी सालों से दिल्ली टीम की कमान संभाल रहे थे, लेकिन अब वो Lucknow Super Giants टीम में आ गए हैं। जहां LSG टीम ने इस खिलाड़ी को 27 करोड़ की भारी रकम में खरीदा है, ऐसे में अब पंत पर डबल जिम्मेदारी रहने वाली है। अपनी ऑक्शन की रकम के मुताबिक ऋषभ को अपने बल्ले के साथ-साथ कप्तानी में भी शानदार प्रदर्शन करना होगा, जहां कुछ दिनों पहले ही टीम मालिक ने बड़ा ऐलान करते हुए पंत को कप्तान बनाया था। वैसे इससे पहले केएल राहुल इस टीम के कप्तान थे, लेकिन उनकी कप्तानी में टीम खिताब नहीं जीत पाई थी और 2024 के सीजन में टीम मालिक ने राहुल को बीच मैदान पर फटकार भी लगाई थी।

LSG टीम के खिलाड़ी अभी से पूरे जोश में नजर आ रहे हैं

*LSG टीम ने अपने नए और पुराने खिलाड़ियों के लिए लगाया स्पेशल कैंप।
*जिसके वीडियो में टीम के खिलाड़ी नेट्स में कड़ा अभ्यास करते दिखे।
*रवि बिश्नोई और आयुष बडोनी सहित कई खिलाड़ी हैं कैंप का हिस्सा।
*कोच जस्टिन लैंगर और जहीर खान के अंडर अभ्यास करते दिखे खिलाड़ी।

नेट्स में कड़ा अभ्यास करते हुए LSG टीम के खिलाड़ी

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ekana Stadium (@ekanasportcity)

A post shared by Ekana Stadium (@ekanasportcity)

अभ्यास सत्र से कुछ तस्वीरें भी सामने आई थी टीम की

View this post on Instagram

A post shared by Lucknow Super Giants (@lucknowsupergiants)

IPL 2025 के लिए कुछ इस प्रकार है LSG टीम

ऋषभ पंत, निकोलस पूरन, मयंक यादव, रवि बिश्नोई, आवेश खान, आकाश दीप, डेविड मिलर, अब्दुल समद, आयुष बडोनी, मोहसिन खान, मिचेल मार्श, शाहबाज अहमद, एडन मार्करम, शमार जोसेफ, एम सिद्धार्थ, मैथ्यू ब्रित्जके, अर्शिन कुलकर्णी, दिग्वेश सिंह, प्रिंस यादव, युवराज चौधरी, आकाश सिंह, राजवर्धन हंगरगेकर, आर्यन जुयाल, हिम्मत सिंह।

আরো ताजा खबर

SA20 में प्रिटोरिया कैपिटल्स की सफलता का क्रेडिट केशव महाराज ने सौरव गांगुली को दिया

Keshav Maharaj Sourav Ganguly (Image credit Twitter – X) प्रिटोरिया कैपिटल्स के कप्तान केशव महाराज ने SA20 के 2025-26 सीजन में टीम के शानदार प्रदर्शन का श्रेय मुख्य कोच सौरव...

‘यह एक बेहतरीन मौका हो सकता है’ आकाश चोपड़ा ने श्रीलंका दौरे पर आकिब नबी के इंटरनेशनल डेब्यू का समर्थन किया

Auqib Nabi (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि तेज गेंदबाज आकिब नबी के लिए श्रीलंका दौरा करियर बदलने वाला साबित हो सकता...

समरीन कौर के प्यार में लाॅक हुए अर्शदीप सिंह! रूमर्ड गर्लफ्रेंड की पोस्ट पर क्रिकेटर ने किया प्यारा कमेंट 

Arshdeep Singh with Samreen Kaur (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और पंजाबी माॅडल-एक्ट्रेस समरीन कौर की एक साथ घूमने की वीडियो, अक्सर सोशल...

बड़ी खबर! श्रीलंका दौरे के बाद शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में खेलेंगे शुभमन गिल

Shubman Gill Sher-e-Punjab T20 League Sri Lanka Test series (Image credit Twitter – X) भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल अगले कुछ हफ्तों तक लगातार क्रिकेट खेलते नजर आएंगे।...