Skip to main content

ताजा खबर

LPL 2026: पूर्व भारतीय गेंदबाज जहीर खान लंका प्रीमियर लीग में इस टीम के मालिक बने 

Zaheer Khan (Image Credit- Twitter X)
Zaheer Khan (Image Credit- Twitter X)

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान ने क्रिकेट में अपनी ओनरशिप (मालिकाना हक) का दायरा बढ़ाया है। उन्होंने और बिजनेसमैन नागेंद्र सिद्दुतम ने मिलकर स्टॉकहोम की स्पोर्ट्स ओनरशिप कंपनी ‘एंकर स्पोर्ट्स AB’ के जरिए लंका प्रीमियर लीग (LPL) की फ्रेंचाइजी ‘जाफना किंग्स’ को खरीद लिया है।

इस खरीद के बाद, फ्रेंचाइजी का नाम बदलकर ‘एंकर जाफना किंग्स’ कर दिया जाएगा। इस डील से यह टीम ‘एंकर स्पोर्ट्स AB’ के तेजी से बढ़ते ग्लोबल मल्टी-क्लब स्पोर्ट्स नेटवर्क का हिस्सा भी बन गई है। यह घटनाक्रम फ्रेंचाइजी के लिए एक उथल-पुथल भरे दौर के बाद हुआ है। पिछली ओनरशिप खत्म होने के बाद, 23 जुलाई से जाफना किंग्स, श्रीलंका क्रिकेट (SLC) और LPL के अधिकार रखने वाले इनोवेशन प्रोडक्शन ग्रुप के इमरजेंसी रेगुलेटरी कंट्रोल में थी। लेकिन, अब इस टीम के मालिकाना हक एंकर स्पोर्ट्स AB के पास आ गया है।

जहीर खान की प्रतिक्रिया

तो वहीं, एलपीएल में जाफना किंग्स से जुड़ने के बाद, जहीर खान ने ईपीएसपीएन क्रिकइन्फो के हवाले से कहा- “श्रीलंका से आने वाले बॉलिंग टैलेंट की काबिलियत, इनोवेशन और विविधता की मैंने हमेशा तारीफ की है – यह एक ऐसा देश है जहाँ मैं गया हूँ, खेला हूँ और मेरी यहाँ से जुड़ी बहुत अच्छी यादें हैं। अब एक ओनर के तौर पर श्रीलंकाई क्रिकेट का हिस्सा बनने को लेकर मैं सचमुच बहुत उत्साहित हूँ और ‘एंकर जाफना किंग्स’ के साथ काम शुरू करने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूँ।”

दूसरी ओर, इस साझेदारी को लेकर एलपीएल टूर्नामेंट के डायरेक्टर समांता डोडनवेला ने कहा- “जहीर खान जैसे काबिल व्यक्ति का एंकर जाफना किंग्स से जुड़ना लीग के लिए बहुत फायदेमंद है। हमारे युवा श्रीलंकाई खिलाड़ियों को उनसे जो मार्गदर्शन और दिशा मिलेगी, वह बहुत अहम होगी। हम यह देखने के लिए उत्साहित हैं कि उनके अनुभव का लाभ खिलाड़ियों को मैदान के अंदर और बाहर, दोनों जगह मिले।”

আরো ताजा खबर

SL vs IND 2026: इस खिलाड़ी के बिना ही श्रीलंका पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम: रिपोर्ट्स 

Team india (Image Credit- Twitter X) 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया मंगलवार, 5 अगस्त को यहां श्रीलंका पहुंच चुकी है।...

‘खुद से रिटायर नहीं होंगे रोहित शर्मा’ हिटमैन को लेकर आखिरी किसने दिया ऐसा बयान?

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) 19 जुलाई, 2026 को लॉर्ड्स में भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के मैच जिताऊ प्रदर्शन के बाद, पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने...

5 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. सुनील नरेन ने बढ़ाया उस्मान तारिक का हौसला, आलोचनाओं पर दी खास सलाह पाकिस्तान के युवा स्पिनर उस्मान तारिक ने खुलासा किया है...

सुनील नरेन ने बढ़ाया उस्मान तारिक का हौसला, आलोचनाओं पर दी खास सलाह

Sunil Narine (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर उस्मान तारिक ने खुलासा किया है कि उनकी गेंदबाजी एक्शन को लेकर उठे विवाद के दौरान वेस्टइंडीज के दिग्गज...