Skip to main content

ताजा खबर

LLC 2024, Final: Hamilton Masakadza ने ठोके 83 रन, सदर्न सुपर स्टार्स ने कोणार्क सूर्यास ओडिशा को दिया 165 का लक्ष्य

LLC 2024 Final Hamilton Masakadza ने ठोके 83 रन सदर्न सुपर स्टार्स ने कोणार्क सूर्यास ओडिशा को दिया 165 का लक्ष्य

LLC 2024, Final: SSS vs KSO Hamilton Masakadza (Photo Source: LLC/X)

LLC 2024, Final: SSS vs KSO: लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2024 का फाइनल मुकाबला 16 अक्टूबर को सदर्न सुपर स्टार्स और कोणार्क सूर्यास ओडिशा के बीच श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में खेला जा रहा है। कोणार्क सूर्यास के कप्तान इरफान पठान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। सदर्न सुपर स्टार्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 164 रन बोर्ड पर लगाए। हैमिल्टन मसाकाद्जा ने 58 गेंदों में 83 रनों की शानदार पारी खेली।

LLC 2024, Final: पहले ही ओवर में सदर्न सुपरस्टार्स ने गंवाया पहला विकेट

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सदर्न सुपर स्टार्स की टीम को पहला झटका पहले ओवर की चौथी गेंद पर लगा। दिवेश पठानिया की गेंद पर श्रीवत्स गोस्वामी, बेन लॉफलिन को कैच थमा बैठे और तीन गेंदें खेलकर डक पर पवेलियन लौटे। श्रीवत्स गोस्वामी ने शॉर्ट कवर की ओर शॉट लगाया था, गेंद हवा में गई और बेन लॉफलिन ने कमाल का कैच पकड़ा। इसके बाद मार्टिन गप्टिल और हैमिल्टन मसाकाद्जा ने चार्ज संभाला। टीम ने पावरप्ले में एक विकेट के नुकसान पर 55 रन बनाए।

मार्टिन गप्टिल ने बनाए 27 रन

मार्टिन गप्टिल और हैमिल्टन मसाकाद्जा के बीच की साझेदारी मजबूत होती जा रही थी, तभी कोणार्क सूर्यास ओडिशा के कप्तान इरफान पठान ने स्ट्राइक करते हुए मार्टिन गप्टिल को आउट कर टीम को दूसरी सफलता दिलाई। गप्टिल मिड-विकेट की ओर शॉट खेल बैठे जहां बेन लॉफलिन ने कमाल का कैच पकड़ा। फाइनल मुकाबले में टीम के लिए मार्टिन गप्टिल ने 25 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से 27 रन की पारी खेली।

पवन नेगी और मसाकाद्जा के बीच हुई 68 रनों की साझेदारी

पवन नेगी और हैमिल्टन मसाकाद्जा के बीच तीसरे विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी हुई। पवन नेगी पारी के 18वें ओवर में दिलशान मुनावीरा के खिलाफ विकेट गंवा बैठे और 145 के स्कोर पर सदर्न सुपर स्टार्स को तीसरा झटका लगा।

LLC 2024, Final: हैमिल्टन मसाकाद्जा ने खेली 83 रन की पारी

सदर्न सुपर स्टार्स के लिए नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए हैमिल्टन मसाकाद्जा ने शानदार खेल दिखाया। उन्होंने 58 गेंदों में 8 चौके और 5 छक्कों की मदद से 83 रनों की पारी खेली। वह पारी के आखिरी ओवर में दिलशान मुनवीरा के खिलाफ विकेट गंवा बैठे। मसाकाद्जा की शानदार पारी के चलते ही सदर्न सुपर स्टार्स ने कोणार्क सूर्यास ओडिशा के सामने 165 रनों का लक्ष्य रखा है।

कोणार्क सूर्यास ओडिशा के लिए दिलशान मुनवीरा ने 3 ओवर में 9 रन देकर चार विकेट चटकाए। वहीं, इरफान पठान और दिवेश पठानिया के नाम 1-1 विकेट शामिल रहे।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: अभिषेक शर्मा की धुआंदार सेंचुरी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से रौंदा; सीरीज में ली 3-0 की अजय बढ़त

NZ vs IND 2026, 3rd T20I: Abhishek Sharma (image via getty) 27 अक्टूबर, मंगलवार को वेलिंग्टन के हेनरी स्टेडियम में, 5 मैचों की टी20आई सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारत...

SM Trends: 27 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20आई मैच में अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शानदार शतक जड़ा। इस आक्रामक बाएं हाथ के...

CSK प्लेयर रिटेंशन से पहले मुंबई में एमएस धोनी से मुलाकात करेंगे नए हेड कोच जहीर खान

CSK Coach Zaheer Khan Set to Consult MS Dhoni Ahead of IPL Retention Cut-Off (image via X) चेन्नई सुपर किंग्स के नए हेड कोच जहीर खान, मुंबई में एमएस धोनी...

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20 में अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय 

Arshdeep Singh (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में जारी तीसरे टी20आई मैच में...