Skip to main content

ताजा खबर

LLC 2024: दिनेश कार्तिक की अगुवाई वाली साउदर्न सुपर स्टार्स ने गुजरात ग्रेट्स को 26 रनों से हराया

LLC 2024 दिनेश कार्तिक की अगुवाई वाली साउदर्न सुपर स्टार्स ने गुजरात ग्रेट्स को 26 रनों से हराया

Southern Super Stars vs Gujarat Greats (Image Credit- Twitter X)

Legends League Cricket 2024: लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC) के जारी तीसरे सीजन का चौथा मैच आज 23 सितंबर, सोमवार को साउदर्न सुपर स्टार्स और गुजरात ग्रेट्स (Southern Super Stars vs Gujarat Greats) के बीच खेला गया। बता दें कि जोधपुर के बरकतुल्लाह खां स्टेडियम में खेले गए इस मैच में, दिनेश कार्तिक की अगुवाई वाली साउदर्न सुपर स्टार्स ने गुजरात को 26 रनों से हरा दिया है।

साउदर्न सुपर स्टार्स ने चतुरंगा डिसिल्वा ही 53* रनों की नाबाद पारी के दम पर, गुजरात ग्रेट्स के सामने जीत के लिए 145 रनों का टारगेट रखा। तो वहीं जब शिखर धवन की अगुवाई वाली गुजरात इस टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह सिर्फ 118 रन ही बना पाई और मैच में उसे 26 रनों से हार का सामना करना पड़ा। बता दें टीम की यह टूर्नामेंट में पहली हार है।

साउदर्न सुपर स्टार्स बनाम गुजरात ग्रेट्स मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो गुजरात ग्रेट्स ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए साउदर्न सुपर स्टार्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए। टीम के लिए चतुरंगा डिसिल्वा ही 53* रनों की बड़ी पारी खेल पाए, तो मार्टिन गुप्टिल ने 22, हैमिल्टन मसाकाद्जा ने 20 और कप्तान दिनेश कार्तिक ने 18 रनों का योगदान दिया।

तो वहीं गुजरात ग्रेट्स की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो मनन शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक 6 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा लियम प्लंकेट और सीकूगे प्रसन्ना को 1-1 विकेट मिला।

इसके बाद जब गुजरात ग्रेट्स साउदर्न सुपर स्टार्स से मिले 145 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 118 रन ही बना सकी। मैच में उसे 26 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

टीम के लिए हालांकि, धवन ने कप्तानी पारी खेलते हुए 52 रन बनाए, लेकिन और कोई खिलाड़ी अधिक रन नहीं बना पाया। सुपर स्टार्स की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए, तो पवन नेगी को 3, अब्दुर रज्जाक को 2 और चतुरंगा डिसिल्वा व केदार जाधव को 1-1 विकेट मिला।

আরো ताजा खबर

Michael Bracewell की बिग बैश लीग में एंट्री, BBL 2026-27 के लिए मेलबर्न रेनेगेड्स से जुड़े

Melbourne Renegades sign Michael Bracewell for 2026-27 BBL season (image via getty) मेलबर्न रेनेगेड्स ने 2026-27 सीजन के लिए न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल को अपनी टीम में शामिल करके...

‘इतिहास आपको याद रखेगा’ – अजीत अगरकर के चीफ सेलेक्टर पद छोड़ने पर गौतम गंभीर ने दी भावुक विदाई

Gautam Gambhir Pens Heartfelt Tribute to Ajit Agarkar Following Exit as Chief Selector (image via X) भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने सीनियर पुरुष चयन समिति...

IND vs WI: श्रेयस अय्यर का वेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी शतक, तोड़ा विराट कोहली का ऑल-टाइम रिकॉर्ड

Shreyas Iyer Smashes 42-Ball Century Against West Indies, Surpasses Virat Kohli’s T20I Record (image via getty) मंगलवार, 6 अक्टूबर को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए पहले टी20आई मैच...

7 अक्टूबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. IND vs WI: पहले टी20 में भारत ने 8 विकेट से जीत हासिल की, श्रेयस ने ठोका शतक भारत और वेस्टइंडीज के...