
Legends League Cricket 2024 (Image Credit- Twitter/X)
Legends League Cricket 2024: जारी लीजेंड्स लीग क्रिकेट का तीसरा रोमांचक सीजन इस समय खेला जा रहा है। तो वहीं टूर्नामेंट का दूसरा चरण 27 सितंबर से सूरत के लालाभाई काॅन्ट्रैक्टर स्टेडियम में शुरू हो चुका है।
लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शहर में पिछले दो दिनों से खराब मौसम का सितम जारी है। इस वजह से टूर्नामेंट के दो मैच अभी तक रद्द किए जा चुके हैं। बता दें कि 27 सितंबर को कोणार्क सूर्या ओडिशा बनाम मणीपाल टाइगर्स (Konark Suryas Odisha vs Manipal Tigers) के बीच होने वाला मैच, बारिश की वजह से रद्द हो गया।
तो इसके बाद 28 सितंबर को टोयम हैदराबाद और गुजरात ग्रेट्स (Toyam Hyderabad vs Gujarat Greats) के बीच होने वाला मैच भी बारिश की वजह से आयोजको को रद्द करना पड़ा है। साथ ही बता दें कि दोनों मैचों के रद्द होने के बाद, चारों टीमों में 1-1 पाॅइंट बांट दिया गया है।
तो वहीं मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगर accuweather के माने तो 29 सितंबर को बारिश की 30 प्रतिशत संभावना है। देखने लायक बात होगी कि क्या 29 सितंबर को मौसम साफ रहेगा या नहीं। अगर मौसम साफ रहता है तो यहां इंडिया कैपिटल्स और कोणार्क सूर्या ओडिशा के बीच 9वां मैच देखने को मिल सकता है।
पहले नंबर पर साउदर्न सुपर स्टार्स
दूसरी ओर, जारी सीजन की पाॅइंट्स टेबल के बारे में आपको जानकारी दें तो दिनेश कार्तिक की अगुवाई वाली साउदर्न सुपर स्टार्स (Southern Super Stars) 3 मैचों में 3 जीत के साथ टूर्नामेंट में 6 अंकों के साथ पहले नंबर पर बनी हुई है। टीम ने अब तक खेले गए अपने तीनों मैचों में जीत हासिल की है।
तो वहीं पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना की अगुवाई वाली टोयम हैदराबाद 3 मैचों में सिर्फ 1 अंक ही हासिल कर पाई और इस समय वह पाॅइंट्स टेबल में अंतिम पायदान पर चल रही है।
🚨 Update from Lalbhai Contractor Stadium, Surat.
See you tomorrow at 3 pm only on @StarSportsIndia & @FanCode#KSOvMT #BossLogonKaGame #LegendsLeagueCricket #LLCSeason3 #LLCT20 #Surat pic.twitter.com/jvpDzzqfUj
— Legends League Cricket (@llct20) September 27, 2024
Another day. Another washout. Hoping the Weather Gods won’t be harsh tomorrow.
See you tomorrow at 7 pm only on @StarSportsIndia & @FanCode #THvGG #BossLogonKaGame #LegendsLeagueCricket #LLCSeason3 #LLCT20 #Surat pic.twitter.com/IRBugDUwpG
— Legends League Cricket (@llct20) September 28, 2024
8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए
SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

