Skip to main content

ताजा खबर

LLC 2024: क्वालिफायर 2 में देखने को मिला इरफान पठान का जलवा, शानदार आखिरी ओवर डालकर टीम को दिलाई जीत, देखें वीडियो 

Irfan Pathan (Image Credit- Twitter X)

Legends League Cricket 2024: पूर्व वर्ल्ड कप चैंपियन ऑलराउंडर इरफान पठान का जारी एलएलसी के दूसरे सीजन में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। बता दें कि टूर्नामेंट के दूसरे क्वालिफायर में इरफान ने शानदार गेंदबाजी उस समय की, जब विरोधी टीम को आखिरी ओवर में जीत के लिए 12 रनों की जरूरत थी।

श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में टूर्नामेंट का यह दूसरा क्वालिफायर कोणार्क सूर्यास ओडिशा और टोयम हैदराबाद के बीच खेला गया। बता दें कि मैच में कोणार्क से मिले 156 रनों का पीछा करते हुए टोयम को आखिरी ओवर में जीत के लिए 12 रनों की जरूरत होती है।

लेकिन इस दौरान दिग्गज ऑलराउंडर इरफान आखिरी ओवर में कसी हुई गेंदबाजी करते हैं, और अपनी टीम को 1 रन से मैच जिता देते हैं। इरफान के इस प्रदर्शन की वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

देखें इरफान पठान द्वारा की गई शानदार गेंदबाजी की यह वीडियो

Irfan ‘Jalwa’ Pathan strikes again!🔥

After scoring 49* with the bat, the captain conjured up a miraculous heist with the ball in the last over to take his team to the Final. 🤌🏼#LLCT20onFanCode pic.twitter.com/CCx02pvkdP

— FanCode (@FanCode) October 14, 2024

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो टोयम हैदराबाद ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। तो वहीं इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए ओडिशा ने 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए।

टीम के लिए केविन ओ ब्रायन ने 50 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली, तो इरफान ने बल्लेबाजी में कप्तानी पारी खेलते हुए 35 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 49* रनों की शानदार पारी खेली। टोयम हैदराबाद की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए, तो स्टुअर्ट बिन्नी को 2 और नुवान प्रदीप, इसरू उडाना और मोंटी पनेसर को 1-1 सफलता मिली।

इसके बाद जब हैदराबाद ओडिशा से मिले 157 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 155 रन ही बना पाई, और मैच में उसे 1 रन से हारकर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। इस जीत के बाद ओडिशा ने जारी टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है। अब उसका सामना फाइनल मैच में इसी मैदान पर 16 अक्टूबर को साउदर्न सुपर स्टार्स से होने वाला है।

আরো ताजा खबर

17 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. इंग्लैंड के लिए जो रूट वही हैं जो भारत के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा हैं: अनिल कुंबले भारत के पूर्व कप्तान...

पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद नवाज पर ICC ने लगाया 3 महीने का प्रतिबंध, ‘सब्सटेंस ऑफ एब्यूज’ के सेवन का लगा आरोप

ICC Sanctions Pakistan’s Mohammad Nawaz Over Anti-Doping Breach (image via getty) पाकिस्तान के ऑलराउंडर क्रिकेटर मोहम्मद नवाज पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने एंटी-डोपिंग कोड तोड़ने के लिए कार्रवाई की है।...

रोहित शर्मा का विकल्प: ये 3 युवा ओपनर्स ले सकते हैं ODI टीम में ‘हिटमैन’ की जगह

3 Openers Who Can Replace Rohit Sharma in the Indian ODI Squad (image via getty) 2027 के वनडे वर्ल्ड कप की ओर भारत का सफर तेजी से आगे बढ़ रहा...

रोहित शर्मा के वनडे करियर पर संकट! रिपोर्ट में लॉर्ड्स वनडे को बताया आखिरी मैच, विराट को लेकर भी रिपोर्ट आई सामने

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के वनडे करियर को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इंग्लैंड के खिलाफ...