Skip to main content

ताजा खबर

LLC में खेलना आपको याद दिलाता है कि इतने लंबे समय आप कितने भाग्यशाली थे: इयान बेल

Ian Bell (Image Credit- Twitter X)

Legends League Cricket 2024: लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC) का तीसरा सीजन इस समय खेला जा रहा है। टूर्नामेंट का तीसरा लेग इस समय जम्मू के मौलाना आजाद स्टेडियम में खेला जा रहा है। तो वहीं जारी टूर्नामेंट के बीच इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर और एलएलसी टीम इंडिया कैपिटल्स की कप्तानी करने वाले इयान बेल (Ian Bell) ने बड़ा बयान दिया है।

बेल का कहना है कि एलएलसी के जारी सीजन में खेलना आपको याद दिलाता है कि आप कितने लंबे समय तक भाग्यशाली रहे हैं। बता दें कि अब एलएलसी में अपने आगामी मैच में इंडिया कैपिटल्स 7 अक्टूबर को गुजरात जायंट्स का सामना मौलाना आजाद स्टेडियम में करने वाली है।

इयान बेल (Ian Bell) ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि एलएलसी के जारी सीजन के बीच इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में इयान बेल ने कहा- वापस आकर कुछ और क्रिकेट खेलना। भले ही मुझे लगता है कि खेल के दिन खत्म हो गए हैं और अब मैं कोचिंग ही करता हूँ, लेकिन यह शानदार रहा है।

बेल ने आगे कहा- जब आप खेल से संन्यास ले लेते हैं, तो आपको अच्छी भीड़ के सामने आने और वह मौका पाने का मौका नहीं मिलता है। यह आपको याद दिलाता है कि इतने लंबे समय तक पेशेवर क्रिकेटर बनने के लिए आप कितने भाग्यशाली थे।

इयान बेल के क्रिकेट करियर पर एक नजर

दूसरी ओर, 42 वर्षीय इयान बेल के क्रिकेट करियर के बारे में आपको जानकारी दें, तो वह इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए अपने खेल के दिनों में एक अहम खिलाड़ी हुआ करते थे। बेल ने इंग्लैंड के लिए 118 टेस्ट और 161 वनडे मैच खेले हैं।

इयान ने टेस्ट क्रिकेट में 42.69 की औसत से कुल 7727 रन, तो दूसरी ओर वनडे में 37.87 की औसत से कुल 5416 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने इंग्लैंड के लिए 8 टी20 मैच भी खेले हैं, जिसमें उन्होंने 188 रन बनाए हैं।

আরো ताजा खबर

ऋषभ पंत के लिए कुलदीप यादव को छोड़ना बड़ी भूल होगी: मोहम्मद कैफ

Kuldeep Yadav (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले ऋषभ पंत और कुलदीप यादव के संभावित ट्रेड को लेकर चर्चाएं तेज हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लखनऊ सुपर जायंट्स...

IND vs AFG: प्रसिद्ध कृष्णा और रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, 13 साल बाद ऐसा करने वाली पहली जोड़ी बनी

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए वनडे मुकाबले में एक ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसने उन्हें भारतीय क्रिकेट...

20 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Tri-Nation A Series: क्या फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को टारगेट करेगी श्रीलंका, फाइनल से पहले लंकाई कप्तान का बड़ा बयान भारत ए...

Womens T20 World Cup 2026: भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

South Africa Women vs India Women (Image Credit- Twitter X) यूके में जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का एक रोमांचक मुकाबला साउथ अफ्रीका और भारत की महिला टीमों...