Skip to main content

ताजा खबर

Legends League Cricket में खेलेंगे दिनेश कार्तिक, आगामी सीजन के लिए Southern Superstars से जुड़े

Dinesh Karthik Joins LLC (Photo Source: X/Twitter)

दिनेश कार्तिक ने आईपीएल 2024 के बाद इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उन्हें मेंटर-कम-बैटिंग कोच के तौर पर नियुक्त किया। हालांकि, कार्तिक वापस से मैदान में खेलते हुए नजर आने वाले हैं। SA20 के तीसरे सीजन के लिए पार्ल रॉयल्स ने उन्हें साइन किया है।

इस बीच, दिनेश कार्तिक को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज अब लीजेंड्स लीग क्रिकेट के आगामी सीजन में साउदर्न सुपरस्टार्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।

क्रिकेट के इस ब्रांड को खेलने के लिए उत्सुक हूं- दिनेश कार्तिक

दिनेश कार्तिक ने लीजेंड्स लीग क्रिकेट में शामिल होने को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि, वह रिटायरमेंट के बाद LLC में खेलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। कार्तिक ने कहा,

लीजेंड्स लीग क्रिकेट खेलना निश्चित रूप से एक ऐसी चीज है जिसका मैं अपने रिटायरमेंट के बाद इंतजार कर रहा हूं। मैं मानसिक और शारीरिक रूप से इस काम के लिए तैयार हूं और क्रिकेट के ब्रांड को खेलने के लिए उत्सुक हूं। फैंस के निरंतर समर्थन के लिए धन्यवाद और मुझे उम्मीद है कि मैं एक बार फिर मैदान पर आपका मनोरंजन करूंगा।

लीजेंड्स लीग क्रिकेट के Co-Funder रमन रेहजा ने दिनेश कार्तिक का वेलकम करते हुए कहा,

दिनेश कार्तिक के हमारे साथ जुड़ने से हम बहुत उत्साहित हैं। उनका स्वभाव, मैच खत्म करने और फैंस का मनोरंजन करने की उनकी प्रवृत्ति लीजेंड्स लीग क्रिकेट को और खास बनाएगी। हम उन्हें अन्य क्रिकेट दिग्गजों के साथ एक्शन में देखने के लिए उत्सुक हैं, जो दिग्गज क्रिकेटरों के लिए दूसरी पारी के रूप में स्थिति को और मजबूत करेंगे।

दिनेश कार्तिक के प्रदर्शन पर डालें नजर-

दिनेश कार्तिक ने 180 मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है, जिसमें उन्होंने एक टेस्ट शतक और 17 अर्धशतक की मदद से 3463 रन बनाए। कार्तिक के नाम 172 डिस्मिस्ल भी हैं, जिनमें से अधिकांश स्टंप्स के पीछे थे। उन्होंने 257 मैचों में 4,842 रन (रोहित शर्मा के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर) के साथ अपना आईपीएल करियर समाप्त किया।

कार्तिक ने 17 साल के आईपीएल करियर में 6 फ्रेंचाइजियों का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने 2008 में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के साथ आईपीएल डेब्यू किया था। वह 2011 में पंजाब किंग्स से जुड़े और फिर मुंबई इंडियंस, गुजरात लायंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेले।

लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2024 ऑक्शन 29 दिसंबर, 2024 को नई दिल्ली में होगा, जहां फ्रेंचाइजी भारत और इंटरनेशनल क्रिकेट के सबसे बड़े सितारों को अपनी टीम में शामिल करने के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...