
Kuldeep Yadav (Image Credit- Instagram)
जल्द ही टीम इंडिया साल की पहली टी20 सीरीज खेलते हुए नजर आएगी, इस सीरीज के लिए शायद Kuldeep Yadav भी इंटरनेशनल क्रिकेट में वपासी कर ले। ग्रोइन इंजरी के कारण वो बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी नहीं खेल पाए थे, लेकिन अब वो चोट से उबर चुके हैं और साथ ही सुपर फिट भी नजर आ रहे हैं।
लंबे समय से NCA में मौजूद हैं Kuldeep Yadav
जी हां, स्पिन गेंदबाज Kuldeep Yadav लंबे समय से NCA में मौजूद हैं, ग्रोइन इंजरी की सर्जरी के बाद वो यहां आ गए थे। जिसके बाद कुलदीप ने नेशनल क्रिकेट एकडेमी में अपनी फिटनेस पर काफी काम किया है, साथ ही यहां के डॉक्टर भी उनपर नजर बनाए हुए थे। ऐसे में हाल की सभी रील्स स्पिन गेंदबाज ने NCA से ही शेयर की थी और वो कड़ी मेहनत करते हुए नजर आए थे।
Kuldeep Yadav अब तैयार हैं टीम इंडिया में वापसी के लिए
*Kuldeep Yadav ने इंस्टा पर पोस्ट के जरिए शेयर की कुछ तस्वीरें और वीडियो।
*जहां NCA में स्पिनर कुलदीप मैदान पर कड़ी मेहनत करते हुए नजर आ रहे हैं।
*इस दौरान फिटनेस लेकर फील्डिंग और नेट्स में गेंदबाजी दिखा ये खिलाड़ी।
*कुलदीप अब दिख रहे हैं सुपरफिट, इंग्लैंड सीरीज के जरिए हो सकती है वापसी।
एक नजर Kuldeep Yadav की तस्वीरें और वीडियो पर
View this post on Instagram
A post shared by Kuldeep yadav 🇮🇳 (@kuldeep_18)
कुछ ऐसा था कुलदीप के लिए साल 2024
View this post on Instagram
A post shared by Kuldeep yadav 🇮🇳 (@kuldeep_18)
अब लगातार क्रिकेट खेलेंगे फिर से टीम इंडिया के खिलाड़ी
BGT खत्म होने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों को कुछ दिनों का ब्रेक मिला है, जिसके बाद ये खिलाड़ी फिर से लगातार क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे। जहां पहले 22 जनवरी से भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच 5 टी20 सीरीज का आगाज होगा, उसके बाद दोनों टीमों के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज होगी। इन दोनों सीरीज के बाद टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले खेलेगी, जहां टीम के सभी मैच दुबई में खेले जाएंगे। वहीं चैंपियंस ट्रॉफी के खत्म होने के कुछ दिनों बाद IPL का आगाज हो जाएग, वहीं IPL खत्म होने के बाद टीम इंडिया इंग्लैंड के दौरे पर चली जाएगी। ऐसे में बताया जा रहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ वाइट बॉल सीरीज में कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम मिल सकता है।
वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त
विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह
5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

