Skip to main content

ताजा खबर

Krunal Pandya घरेलू क्रिकेट में कमाल की कप्तानी कर रहे हैं, Baroda टीम के लिए शेयर किया खास पोस्ट

Krunal Pandya घरेलू क्रिकेट में कमाल की कप्तानी कर रहे हैं, Baroda टीम के लिए शेयर किया खास पोस्ट

(Image Credit- Instagram)

साल 2021 में Krunal Pandya ने टीम इंडिया से अपना आखिरी मैच खेला था, उसके बाद वो लगातार घरेलू क्रिकेट और IPL में खुद को साबित करने में लगे हुए हैं। साथ ही क्रुणाल ने इस बार रणजी ट्रॉफी से लेकर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी में Baroda टीम की शानदार कप्तानी की है। ऐसे उन्होंने अपनी टीम के लिए एक खास पोस्ट भी शेयर किया है।

गजब कप्तानी कर रहे हैं Krunal Pandya

जी हां, Krunal Pandya की कप्तानी इन दिनों खबरों में बनी हुई है, जहां Baroda टीम रेड बॉल क्रिकेट से लेकर वाइट बॉल क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ रही है। जहां रणजी ट्रॉफी के पहले राउंड में इस टीम ने 5 मैच खेले थे, जिसमें से टीम को 4 में जीत मिली थी और 1 मैच ड्रॉ रहा था। उसके बाद Baroda टीम ने क्रुणाल की कप्तानी में इस बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का सेमीफाइनल मैच खेला था, जिसमें टीम को मुंबई के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद विजय हजारे ट्रॉफी में ये टीम जीत की कहानी लिख रही है और ट्रॉफी के करीब जाती हुई जा रही है।

Krunal Pandya ने Baroda टीम के लिए स्पेशल पोस्ट किया शेयर

*विजय हजारे ट्रॉफी में Baroda टीम ने ग्रुप स्टेज में जीते 6 में से 5 मैच और 1 हारा।
*टीम ने Quarter Final में अपनी जगह बनाई, 11 जनवरी को Karnataka से होगा मैच।
*कप्तान Krunal Pandya ने Baroda टीम के खिलाड़ियों के साथ एक तस्वीर शेयर की।
*साथ ही कैप्शन के जरिए उन्होंने टीम की तारीफ की और लिखा- हम अपनी राह पर हैं।

एक नजर Krunal Pandya के खास पोस्ट पर

View this post on Instagram

A post shared by Krunal Himanshu Pandya (@krunalpandya_official)

कुछ दिनों पहले ऑलराउंडर ने ये वीडियो शेयर किया था

View this post on Instagram

A post shared by Krunal Himanshu Pandya (@krunalpandya_official)

इस बार विराट के साथ खेलेंगे क्रुणाल

जी हां, IPL 2025 में क्रुणाल पांड्या मैदान पर विराट कोहली के साथ खेलते हुए नजर आएंगे, जहां उनको मेगा ऑक्शन में RCB टीम ने अपने नाम किया था। इससे पहले क्रुणाल काफी समय तक LSG टीम का हिस्सा थे, तो LSG से पहले वो MI टीम में थे और वहां से उनकी पहचान बनी थी।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स के इन 3 बल्लेबाजों पर रहेगी सबकी नजर

IPL 2026: top 3 CSK batters to watch out for (image via getty) चेन्नई सुपर किंग्स ने इतने सालों में कंसिस्टेंसी, एक्सपीरियंस और बड़े मैचों के टेम्परामेंट के लिए नाम...

IPL 2026: आगामी सीजन में KKR के ये 3 बल्लेबाज मचा सकते हैं धमाल

IPL 2026 Kolkata Knight Riders (Image credit Twitter – X) IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बड़ा फैसला लेते हुए आंद्रे रसेल को रिलीज कर दिया और...

‘भारत के व्हाइट-बॉल सेटअप से बाहर हो गए हैं पंत’ – CSK के पूर्व बल्लेबाज ने LSG कप्तान पर दिया बड़ा बयान

Rishabh Pant (image via getty) पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुब्रमण्यम बद्रीनाथ का मानना ​​है कि विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत भारत के व्हाइट-बॉल सेटअप में अपनी जगह खो चुके हैं। उन्होंने आगे कहा...

सूर्यकुमार यादव का बड़ा खुलासा, पढ़ाई में नहीं था मन, फिर क्रिकेट में यूं बनाई पहचान

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में अपनी कप्तानी और सफलता को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि पढ़ाई में...