Skip to main content

ताजा खबर

KKR और SRH के आपत्ति के बावजूद IPL 2025 से पहले BCCI मेगा ऑक्शन को करेगा होस्ट: रिपोर्ट

KKR और SRH के आपत्ति के बावजूद IPL 2025 से पहले BCCI मेगा ऑक्शन को करेगा होस्ट: रिपोर्ट

KKR (Pic Source-X)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) आगामी इंडियन प्रीमियर लीग 2025 से पहले टूर्नामेंट के मेगा ऑक्शन की योजना में कोई बदलाव नहीं करना चाह रहा है। दरअसल, अधिकारियों के साथ हुई बैठक के दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स के सह-मालिक शाहरुख खान और सनराइजर्स हैदराबाद की सह-मालकिन काव्य मारन ने निरंतरता की बात की, क्योंकि उनके मुताबिक टीम निर्माण, ब्रांड प्रचार और फैंस की Loyalty के लिए यह काफी महत्वपूर्ण है।

कुछ फ्रेंचाइजियों के मालिकों का यह मानना था कि मेगा ऑक्शन हर 5 साल में होना चाहिए। उनके मुताबिक 2025 सीजन की जगह 2026 में मेगा ऑक्शन आयोजित होना चाहिए, लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई के अधिकारी इस योजना के बिल्कुल खिलाफ है।

बीसीसीआई ने इस चीज पर हामी भर दी है कि फ्रेंचाइजी रिटेंशन और राइट टू मैच कार्ड के जरिए 6 से 8 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकते हैं। बोर्ड की ओर से अभी कुछ भी फाइनल नहीं किया गया है, लेकिन इस महीने के अंत तक मेगा ऑक्शन को लेकर बड़ी घोषणा हो सकती है।

दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक पार्थ जिंदल ने इस बात का खुलासा किया है कि वो यह चाहते हैं कि मेगा ऑक्शन हर 3 साल में आयोजित किया जाए। द टेलीग्राफ के मुताबिक पार्थ जिंदल ने कहा कि, ‘इस चीज को लेकर बातचीत हो रही थी। कुछ लोगों का कहना था कि मेगा ऑक्शन को बिल्कुल भी नहीं आयोजित करना चाहिए लेकिन मैं उस कैंप में नहीं हूं। मेरा यही मानना है कि खेल के मैदान पर सब चीजें बराबरी की होनी चाहिए और यह सबके लिए ही अच्छा होगा। यही चीज इंडियन प्रीमियर लीग को सभी से अलग करती है।’

इंपैक्ट खिलाड़ी नियम को लेकर भी मीटिंग के दौरान हुई बातचीत

बता दें, मीटिंग के दौरान इंपैक्ट खिलाड़ी नियम को लेकर भी काफी बातचीत हुई। कुछ फ्रेंचाइजियों के मुताबिक इसको पूरी तरह से हटा देना चाहिए, क्योंकि इस नियम से ऑलराउंडर को काफी परेशानी हो रही है और उसमें बढ़ोतरी देखने को नहीं मिल रही है। हालांकि, बीसीसीआई आगामी सीजन में भी इंपैक्ट खिलाड़ी नियम को लागू रखेगा। यही नहीं हर फ्रेंचाइजी का बजट भी अब पहले से बढ़ जाएगा और इन सभी चीजों को लेकर बीसीसीआई जल्द ही घोषणा कर सकता है।

আরো ताजा खबर

2 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स भारत के...

SM Trends: 2 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) 2 अगस्त 2026 को अमृतसर की ओर से तरनतारन मेन्स सीनियर के खिलाफ एक दिवसीय जिला मैच में अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 91 गेंदों...

SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स

SL vs IND: Jasprit Bumrah Ruled Out of Sri Lanka Test Series Due to Injury Discomfort: Report (image via getty) भारत के बॉलिंग लाइनअप को एक बड़ा झटका लगा है...

Duleep Trophy 2026-27: साउथ जोन की कमान संभालेंगे तिलक वर्मा, करुण नायर की भी टीम में वापसी; देखें स्क्वाड

Tilak Varma to lead South Zone in Duleep Trophy 2026–27 (image via X) आगामी दलीप ट्रॉफी 2026-27 सीजन के लिए साउथ जोन टीम का कप्तान बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज...